Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान प्लने में लगी आग…सवार थे 232 यात्री; बड़ा हादसा टला-Video

April 26, 2026 by No Comments

Share News

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय भगदड़ मच गई जब स्विस एयर की दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट SWR146 में अचानक आग लग गई. ये आग टेकऑफ के दौरान लगी. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. खबरों के मुताबिक, उड़ान भरते समय विमान का अचानक इंजन फेल हो गया और फिर विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलने लगा.

तो वहीं खबर सामने आ रही है कि दाईं तरफ लैंडिंग गियर के पास आग लगी थी. हालांकि हालात को देखते हुए तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और फिर आनन-फानन में सुरक्षा को देखते हुए रनवे 28 को काफी समय तक बंद रखना पड़ा. एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया जिससे आग नहीं फैली.

हालांकि रनवे 28 बंद होने से अन्य उड़ानों में भी असर देखने को मिला. हालांकि इस पूरी घटना में विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के वक्त इमरजेंसी स्लाइड्स का इस्तेमाल कर सभी 232 यात्रियों के साथ ही 13 क्रू मेंबर को भी तत्काल बाहर निकाला गया. हालांकि खबर है कि इस दौरान 6 लोग घायल भी हो गए.

फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है और इंजन फेल होने की असली वजह के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है. घटना भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 1 बजे हुई थी.

बता दें कि हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के दो विमानों के पंख उस समय आपस में टकरा गए थे जब प्लेन एक प्लेन खड़ा था और दूसरा उड़ान भरने जा रहा था. दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं ने एयरपोर्ट सुरक्षा और विमानन व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए…बड़ा हादसा टला; सवार थे इतने लोग-Video