चारु पांडे ने मात्र 23 साल की उम्र में रचा इतिहास… SSC, IBPS, SBI सहित 19 एग्जाम किए क्रैक; बनीं अधिकारी

Share News

Chhattisgarh Charu Pandey: सोशल मीडिया पर ब्राह्मण बेटी चारु पांडे की सफलता की कहानी तेजी से वायरल हो रही है. चारु ने मात्र 23 साल की उम्र में 19 परीक्षा क्रैक कर इतिहास रच दिया है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं. उन्होंने कम उम्र में ही ये निश्चय किया था कि सरकारी क्षेत्र में ही करियर बनाना है और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. लक्ष्य साध कर उसके पीछे चलती रहीं और फिर एक के बाद एक प्रतियोगी परिक्षाओं को सफलत कर आज एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं.

चारु पांडे छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं. वह फिलहाल चेन्नई में CAG विभाग में कार्यरत हैं. चारु पांडे को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगी.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, चारु पांडे ने SSC CGL, SSC CPO, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, IBPS Clerk, IBPS PO, SBI Clerk और SBI PO जैसी 19 बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. यानी उन्होंने 19 सरकारी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराया है. इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल करने का मतलब साफ है कि चारु ने अपना हर समय पढ़ाई को दिया.

पहले मिली असफलता

चारु पांडे बताती हैं कि सफलता तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था. शुरुआत में उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा. कई परीक्षाओं में वह सफल नहीं हुईं लेकिन हार नहीं मानी और मजबूत इरादे के साथ तैयारी में जुट गईं. जो गलतियां की उससे सीख लेकर आगे बढ़ीं तो सफलता कदम चूमती चली गई. वह तय समय पर पढ़ती थीं और अनुशासन के साथ रहती थीं.

चारु बताती हैं कि उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस किया और टाइम मैनेजमेंट व लगातार मेहनत करती रहीं. एक साथ कई परीक्षाओं की तैयारी की और हर परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए सही दिशा में मेहनत की. वह कहती हैं कि अगर हम ठान लें और सही दिशा में पढ़ाई करें तो सफलता जरूर हाथ लगती है. रणनीति के साथ पढ़ने से सफलता जरूर मिलती है. खुद से ईमानदार होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-मेरी मां-बहन…कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का सरकार पर गम्भीर आरोप; अचानक बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने किया ये दावा-Video