Madhya Pradesh: श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज देवास की पत्रिका विमोचन एवं स्नेह सम्मेलन में इनका हुआ सम्मान

June 18, 2024 by No Comments

Share News

Madhya Pradesh: देवास प्रति वर्षनुसार श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का पत्रिका के छ्टे अंक का विमोचन एवं स्नेह सम्मेलन भारती काम्पलेक्स मोतीबंगला मे शाम 06 बजे अयोध्या से पधारे डॉ.अवधेश पाण्डेय एवं डॉ .शिवेन्द्र मिश्रा देवास जिला चिकित्सालय के मुख्य अतिथि मे एवं पं. शरद शुक्ल की अध्यक्षता तथा विशेष अतिथि पं.आर.के.शुक्ल ,पं. रामचन्द्र दुबे ,सन्त पवन मिश्रा इन्दौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी का पुजन कर तथा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अतिथियो का परिचय मयंक शुक्ला ने दिया। अतिथियों द्वारा श्री कान्यकुब्ज पत्रिका का विमोचन किया गया। इसके पश्चात समाज के समाजसेवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात आतिथ्य ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ। समाज अध्यक्ष पं.धर्मेन्द्र मिश्रा को बिलासपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन मे ब्राह्मण-रत्न से सम्मानित होने पर उन्हें समाज द्वारा अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिलिप मिश्रा, पं.मंयक शुक्ल,पं.रामकृष्ण शुक्ल, ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई।

इनका हुआ सम्मान

इंदौर से पं. रामचन्द्र दुबे, पं.आर.के.शुक्ल, पं.गायत्री प्रसाद शुक्ल, पं.अभिजित त्रिपाठी, पं.चन्द्रप्रकाश दुबे, पं. शिवेन्द्र तिवारी, पं.रमेश पाण्डेय, पं.पवन मिश्रा, पं.दिनेश शुक्ल, पं.सुरेशचन्द्र द्विवेदी, पं. शैलेन्द्र जोशी, देवास से डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा, डॉ. करूणा पाण्डेय, डॉं. प्रतिभा शर्मा, पं.अश्वीन दुबे, पं.शरद शुक्ल, पं.अनिल मिश्र, पं.संजय शुक्ल, पं.संजय दुबे, पं.रितेश त्रिपाठी, पं.आर.पी.मिश्रा, पं.जितेन्द्र तिवारी, पं.महेन्द्र स्थापक, पं. रामकृष्ण शुक्ल, पं.प्रशान्त उपाध्याय, पं.ओ.पी.तिवारी। धार से पं.सुनिल तिवारी, अर्चना दुबे, बडवाह से पं.रवि शुक्ला को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष पं.धर्मेन्द्र मिश्रा ने किया तथा आभार पं. अनिल मिश्रा ने माना.