उदयपुर हत्याकांड मामला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के आरोप में एक टीवी न्यूज चैनल के एंकर के खिलाफ लखनऊ हजरतगंज थाने में दी गई तहरीर, देखें वीडियो
July 2, 2022
No Comments
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक भ्रामक खबर चलाने का आरोप लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक टीवी न्यूज चैनल के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में 2/07/2022 को रात 8.15 पर हजरतगंज थाने में ज़ी न्यूज़ पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। आरोप है कि उदयपुर में हुए कन्हैयालाल मर्डर केस से जुड़े एक मामले पर टीवी एंकर ने भ्रामक जानकारी लोगों तक पहुंचाई, जिससे राहुल गांधी के साथ ही पार्टी की भी छवि धूमिल हुई है। (राहुल गांधी की फोटो उनके ट्विटर अकाउंट से ली गई है)
देखें क्या लिखा गया है तहरीर में
