UP News: गुरु-शिष्य रिश्ते हुए तार-तार, छात्रों ने शिक्षिका को बोला “I LOVE YOU मेरी जान”, शिक्षिका का मुस्कुराते और शरमाते हुए वीडियो वायरल, देखें पुलिस ने क्या लिया एक्शन

November 28, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजा से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छात्र शिक्षिका को पूरी क्लास के सामने ‘आई लव यू मेरी जानम.. मैमजी, आई लव यू मेरी जान..’ बोल रहे हैं। विद्यार्थियों के इस बर्ताव पर कड़ा रुख अख्तियार करने के बजाए शिक्षिका मुस्कुरा रही है। वहीं साथ में क्लास के अन्य बच्चे भी हंस रहे हैं। इस दौरान शिक्षिका शरमा कर अपना चेहरा किताब से ढक लेती है।

यह वीडियो मेरठ के एक इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वैसे तो शिक्षिका ने तत्काल छात्रों को कोई सजा नहीं दी लेकिन जब वीडियो वायरल हो गया तो उनकी नींद टूटी और फिर तमाम आरोपों के साथ विद्यार्थियों पर मामला दर्ज करा दिया। शिक्षिका ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पास आइ लव यू बोलने वाले आरोपित छात्र और उसके पिता अब धमकी दे रहे हैं। अंजान नंबर से उनके पास फोन आ रहे हैं। शिक्षिका भी दहशत में आ गई है। वहीं, पुलिस ने दो छात्रों को पकड़ लिया है।

देखें क्या कहा शिक्षिका ने
शिक्षिका ने मीडिया को जानकारी दी कि एक छात्र उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। उसकी बहन भी विद्यालय में पढ़ती है। छात्र के दो दोस्त भी उसका साथ दे रहे थे। पिछले दिनों आरोपित और उसकी बहन ने अपने-अपने मोबाइल पर दोनों वीडियो को स्टेटस के रूप में इस्तेमाल कर लिया था, जिसके बाद मामले की जानकारी हुई थी। शिक्षिका ने ये भी कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उसकी छवि खराब हो गई है।