The Kashmir Files:”द कश्मीर फाइल्स” को अश्लील कह कर बुरा फंसे इजरायली फिल्म निर्माता नादव लैपिड, सुप्रीम कोर्ट वकील ने दर्ज कराया मामला और विवेक अग्निहोत्री ने दिया करारा जवाब, देखें वीडियो
कश्मीरी पंडितो के पलायन की दर्द भरी कहानी बताने वाली भारत की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अश्लील कह कर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के ज्यूरी हेड व इजरायली फिल्म निर्माता नादव लैपिड बुरा फंस गए हैं। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने मामला दर्ज करा दिया है। तो वहीं द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने जमकर लैपिड को खरी-खोटी सुनाई है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लैपिड ने प्रोपेगेंडा करार दिया उसके बाद ज्यूरी की काफी आलोचना हो रही है। इस पूरे मामले में अब सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने गोवा पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इफ्फी के ज्यूरी हेड ने हिंदू समुदाय को अपशब्द कहे हैं, कश्मीर जिन हिंदुओं ने बलिदान दिया है, उसको इन्होंने गाली दी है। फिल्म को अश्लील और प्रोपेगेंडा कहकर उन्होंने कश्मीर के हिंदुओं का अपमान किया है।
एडवोकेट विनीत जिंदल ने नादव लैपिड के खिलाफ आईपीसी की धारा 121, 153ए, 153बी, 295, 298, 505 के तहत केस दर्ज कराया है। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी है। इस फिल्म को लेकर एक पक्ष ने काफी आपत्ति जताई थी लेकिन फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को तथ्यात्मक रूप से सही बताया था। बता दें कि फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन को दिखाया गया है।
घाटी में 1990 में कश्मीरी पंडितों की सामूहिक हत्या और पलायन को फिल्म में काफी संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। एडवोकेट विनीत जिंदल ने कहा कि यह फिल्म हिंदुओं के नरसंहार पर बनी सच्ची फिल्म है, ऐसे में इसे अश्लील और प्रोपेगेंडा कहना उनके बलिदान का अपमान है। लैपिड हिंदुओं के बलिदान का अपमान कर रहे हैं। इससे एक समुदाय विशेष की भावना को आहत करने की कोशिश की गई है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक एडवोकेट विनीत जिंदल ने जो शिकायत दर्ज कराई है वह डीजीपी को संबोधित करते हुए दर्ज कराई गई है। गोवा के डीजीपी से शिकायत में कहा गया है कि नादव लैपिड ने जो बयान दिया है वह साफ तौर पर एक समुदाय विशेष का अपमान करने का प्रयास है। उनके इस बयान से मेरी धार्मिक भावना बुरी तरह से आहत हुई है। उनका बयान पूरी तरह से गलत है और इसके पीछे गलत मंशा नजर आ रही है। तो दूसरी ओर द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने लैपिड को मुंह तोड़ जवाब दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर नादव लैपिड को चुनौती दी है। उन्होंने कहा, ‘यदि वे यह साबित कर सकते हैं कि द कश्मीर फाइल्स का एक भी शॉट, संवाद, घटना असत्य है, तो मैं फिल्में बनाना बंद कर दूंगा’।
जानें क्या कहा था लैपिड ने
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के समापन समारोह में ज्यूरी प्रमुख नादव लैपिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘प्रोपेगेंडा’ और ‘अश्लील’ फिल्म बताया था। इसी के बाद से इस पूरे मामले में विवाद खड़ा हो गया है। बात यहां तक पहुंच गई है कि भारत और इस्राइल के अधिकारियों, राजनेताओं और राजनयिकों ने फिल्मकार के शब्दों की निंदा की और इसी के साथ माफी मांगने की मांग की और यहां तक कि उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। तो दूसरी ओर पूरे बॉलीवुड में भी इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो