Boycott Pathan: फिल्म पठान के विवाद पर बागेश्वर धाम पंडित धर्मेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, वायरल हुआ वीडियो, पूरे भारत को खिलाई सौगंध
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इसी विवाद पर बागेश्वर धाम सरकार कथावाचक पंडित धर्मेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ी बात कहते हुए कहा है कि तुम्हें सौगंध है पूरे भारत के लोगों को जो सनातन का विरोध करे, चाहे वो नेता हो या अभिनेता हो, उसके खिलाफ हो। एक की फिल्म बॉयकॉट की तो वो कलावा बांधने लगा और तिलक लगाने लगा। वैष्णो देवी मंदिर जाने लगे, जिनके नाम के पीछे लिखो Khan…बजाओ ताली…आज शपथ लो दोनों हाथ उठाकर…।
बता दें कि हाल ही में पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है और इसी के बाद से ये फिल्म विवादों में घिर गई है। इस फिल्म के आखिरी में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं और गाने से इस सीन को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से देश के कई हिस्सों में शाहरुख खान के पुतले भी फूंके गए। लोगों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म का बहिष्कार करने का अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में ये फिल्म बैन हो सकती है तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी फिल्म के बैन होने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो, क्या कह रहे हैं धर्मेंद्र कृष्ण शास्त्री
देखें फिल्म पठान का गाना, जिसका हो रहा है विरोध