Agra News: 12 फरवरी को नहीं कर सकेंगे ताजमहल और आगरा फोर्ट का दीदार, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये बड़ी खबर
आगरा। अगर आप 12 फरवरी 2023 को ताजमहल के साथ ही आगरा फोर्ट का दिदार करने की तैयारी कर चुके हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें, क्योंकि 2 फरवरी को ताजमहल और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
बता दें कि 12 फरवरी को जी-20 के प्रतिनिधियों की ताजमहल और आगरा फोर्ट में विजिट है। इसलिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक दोनों स्मारकों को बंद रखने का निर्णय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने किया है। स्मारकों को बंद रखे जाने की अधिसूचना एएसआइ द्वारा मीडिया को दी गई है। जानकारी मिली है कि G-20 के प्रतिनिधि 10 फरवरी को आगरा आएंगे और फिर 11 फरवरी को बैठक आहूत होगी व 12 फरवरी को प्रतिनिधियों की विजिट ताजमहल व आगरा किला में होगी। जी-20 के प्रतिनिधियों की विजिट के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने प्राचीन स्मारक, पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम, 1959 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए 12 फरवरी को पूरे दिन ताजमहल व आगरा किला को बंद रखने की अधिसूचना जारी कर दी है। (फोटो-सोशल मीडिया)
अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि 12 फरवरी को ताजमहल व आगरा किला की आनलाइन टिकट बुकिंग बंद कराई जा रही है. इससे पर्यटक आनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर सकेंगे. वेबसाइट पर भी पर्यटकों को इसकी जानकारी दी जाएगी. इसलिए जो भी आगरा व ताजमहल घूमने के लिए निकल रहे हैं. वो एक बार वेबसाइट पर जाकर अवश्य विजिट कर लें।