Nagpur: नागपुर में ब्राह्मण सेना फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत राष्ट्रीय समागम में ब्राह्मणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Nagpur: नागपुर में रविवार को, गीता मंदिर नागपुर मे ब्राह्मण सेना फाउंडेशन द्वारा सामूहिक यज्ञोपवीत राष्ट्रीय समागम सम्पन्न. सुबह 09 बजे से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ. कानपुर से अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महमंत्री महेश मिश्रा, रायपुर से पं.अरूण शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, देवास से पं.धर्मेन्द्र मिश्रा-राष्ट्रीय मंत्री, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष-डां. सीमा मिश्रा हैदराबाद, अशोक तिवारी न्यायायिक सलाहकार, हैदराबाद महिला राष्ट्रीय महांमत्री-मिथलेश शुक्ल, छिन्दवाडा से केके शुक्ला, महिला राष्ट्रीय मंत्री-शशि अग्निहोत्री, रमेश अग्निहोत्री,

सतना औरगाबाद, विजया अवस्थी उपाध्यक्ष-राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सहित तमाम अतिथि मौजूद रहे. विशेष अतिथि में सुश्री प्राची जबलपुर कथा वाचक, स्थानीय विधायक सांसद जन प्रतिनिधियो द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों का सम्मान पत्र देकर अभिनन्दन किया. इस कार्यक्रम मे अ.भा.कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के पाँच राज्यो से पदाधिकारी आए थे. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन-,ज्योति अवस्थी नागपुर एवं अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी ने दिया. कार्यक्रम का संचालन पं.प्रतीक त्रिवेदी ने किया.
