UP News: भाजपा सांसद ने दारोगा को एक के बाद एक जड़े कई थप्पड़, सीसीटीवी फुटेज वायरल, MP समेत 10 लोगों पर नामजद मुकदमा, 42 अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज, अखिलेश ने बोला हमला, देखें वीडियो
UP News: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किसी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कन्नौज का है और 2 जून की रात का है. व थप्पड़ मारने वाला कोई और नहीं बल्कि कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, इस मामले में भाजपा सांसद सहित 10 नामजद और 42 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल इस मामले में 3 जून को ही मामला दर्ज हो गया था और पूरे मामले की जांच SIT कर रही है. तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हमला बोला है और कहा है कि कब गिरफ्तार होंगे.
ये है पूरा मामला
इस पूरे मामले को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि 2 जून की रात में उन्नाव पुलिस एक युवक के अपहरण के आरोप में कुछ लोगों को पकड़ने आई थी, जिन्हें बचाने को लेकर बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक और मंडी चौकी प्रभारी हकीम सिंह में तनातनी हो गई थी. इसी के बाद ये भाजपा सांसद ने दारोगा को थप्पड़ जड़ दिए थे. पुलिस एफआईआर में अपरहण के आरोपी को जबरन छुड़ाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया गया है. बता दें कि इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
अखिलेश ने ये कसा तंज
इस घटना के सामने आने के बाद 3 जून को ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विट करते हुए कहा था कि, आज की ताज़ा ख़बर: पुलिसवालों ने की कन्नौज के भाजपा सासंद सुब्रत पाठक के ऊपर एफ़आईआर… जनता पूछ रही है कब होंगे गिरफ़्तार? इन भाजपाइयों से बचने के लिए पुलिस क्या बुलडोज़र के पीछे छुपकर अपनी जान बचाए.”
ये लिखा है FIR में
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मंडी चौकी इंचार्ज द्वारा सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें लिखा गया है कि उन्नाव जिले के थाना औरास का पुलिस बल एक अपहरण के मामले में कन्नौज दबिश देने आया था. अपहृत की बरामदी कर उन्नाव पुलिस मंडी समिति चौकी प्रभारी से कुछ जरूरी जानकारी साझा कर वहां से निकल रही थी, कि इसी बीच अवनीश नाम का एक व्यक्ति वहां अपने कुछ लोगों के साथ आ पहुंचा और उसने पुलिस टीम से अपरहण के आरोपियों को छोड़ने की बात कही और ना छोड़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. साथ ही उन्होंने अपने मोबाइल से सांसद सुब्रत पाठक के बात करने के लिए कहा जिस पर सांसद सुब्रत पाठक ने धमकी देते हुए दबिश टीम को 15 मिंनट में वापस लौट जाने की बात कही और ऐसा ना करने पर आग लगाने की धमकी दी. इसी में आगे लिखा गया है कि, जब पुलिस टीम द्वारा उनकी बात को अनसुना किया गया तो पुलिस टीम के साथ अवनीश और उनके साथियों ने धक्का-मुक्की करने लगे. इसी बीच सांसद सुब्रत पाठक अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने कॉलर पकड़कर गाली गलौज देते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे. मेरे साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब मुझे बचाने की कोशिश की तो उनके साथ आए समर्थकों ने हम लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी.
यहां देखें वीडियो