UP Politics: “ख़स्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को ख़ुद ही एंबुलेंस की ज़रूरत है” सपा प्रमुख अखिलेश ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर बोला हमला, दी ये चेतावनी
UP Politics: यूपी में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है. अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार की खामियों को जनता के सामने रख रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने रविवार को एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है, “ख़स्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को ख़ुद ही एंबुलेंस की ज़रूरत है.”
बता दें कि जो वीडियो अखिलेश यादव ने शेयर किया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि एक एम्बुलेंस को लोग धक्का मारकर ले जा रहे हैं. इसी के साथ एक अन्य ट्विट में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रहार किया है और लिखा है, “चेतावनी !!! उप्र के अस्पतालों में मरीज़ या परिजन अच्छी तरह से ये जाँच-परखकर ही दवा, इंजेक्शन या ग्लूकोज़ लें कि कहीं समय के हिसाब से वो बेकार मतलब एक्सपायरी तो नहीं हैं, इनके जानलेवा साबित होने की ख़बरें लगातार बढ़ रही हैं.” इसी के बाद उन्होंने आगे लिखा है कि, “भाजपा सरकार मरीज़ों को तो अपने भ्रष्टाचार से दूर रखे.”
ये भी पढ़ें-