Lucknow University: कार्यपरिषद की बैठक में लिए गए अहम फैसले, 40 शिक्षकों का किया गया स्थायीकरण
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में शनिवार को कार्यपरिषद की बैठक कुलपति प्रो० आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की कार्यवाही के मुख्य बिन्दु निम्नवत है-
गत दिवसों में चयन समिति की संस्तुतियों के अनुसार निम्नलिखित विभागों में सहायक आचार्य के चयन का अनुमोदन प्रदान किया गया-
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में Mechanical engineering में 03, Electronics and communication में 01 तथा नियमित विभागों में Ancient Indian History में 03, Applied Economics में 01 तथा Medieval & Modern Indian History में 01 नियुक्ति हुई।
03 नये महाविद्यालयों की मान्यता तथा 19 महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों को सत्र 2023-24 हेतु अस्थायी सहयुक्ता प्रदान की गयी तथा 02 महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों को स्थायी सम्बद्धता प्रदान की गयी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत निम्न विभिन्न सेल / पॉलेसी का अनुमोदन प्रदान किया गया
- International Cell
- Sustainable procurement policy.
- Sustainability and climate action
- Sustainable Investment Policy
- Equality, Diversity and Inclusion (EDI) Policy
- Anti-discrimination and Anti-harassment Policy
- Anti bribery and Corruption policy
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 40 शिक्षकों का स्थायीकरण किया गया।