Lucknow: NDRF ने किया वृक्षारोपण और खेलों का आयोजन, इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस
Lucknow NDRF News: स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगाँठ को हर समय आपदा में तत्पर रहने वाली 11 वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. (NDRF) की लखनऊ स्थित टीम द्वारा भब्य तरीके से मनाया गया. इस मौके पर वृक्षारोपण और खेलों का आयोजन किया गया.

इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर मनोज कुमार शर्मा उप-महा निरीक्षक के दिशा-निर्देश पर 11वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ की टीम के अनिल कुमार पाल –उप कमांडेंट के द्वारा NDRF कैंप में ध्वजारोहण किया गया और सभी जवानों को संबोधित किया. इसी क्रम में सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर लखनऊ के साथ मिलकर पहले तिरंगा रैली निकाली गयी. इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (SDRF),होम गार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल टीमो के साथ मिलकर वालीबाल ,रस्साकसी खेल का आयोजन किया गया. तदोपरान्त उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के “पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ” थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 में सहयोग करते हुए होम गार्ड परिसर में फलदार और छायादार वृक्ष लगाया गया. इस मौके पर प्रान्तीय रक्षक दल के उपनिदेशक आज़ाद साश्रु शाही, होम गार्ड के कमांडेंट अवनीश कुमार सिंह और NDRF के निरीक्षक दीपक कुमार कमालिया, राम सिंह, बिनय कुमार और सभी रेस्कुएर मौजूद रहे.
चलाया स्वच्छता अभियान
बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एनडीआरएफ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले स्वच्छता अभियान चलाया. आजादी के अमृत महोत्सव पर आपदा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की लखनऊ टीम द्वारा ईको गार्डन पार्क के नजदीक सब्जी मंडी कैलाशपुरी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम में 11-एनडीआरएफ के महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में NDRF के उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल के नेतृत्त्व में आज एनडीआरएफ टीम ने लखनऊ स्थित ईको गार्डन पार्क के नजदीक सब्जी मंडी कैलाशपुरी में पी.आर.डी जवान , जेल पुलिस, होम गार्ड एवं नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छता का पालन करना हमारा दैनिक कर्तव्य है, स्वच्छता का कार्य केवल सफाई कार्मिकों का ही नहीं है अपितु हर एक नागरिक का है. हमें अपने चारों ओर के इलाके को साफ सुथरा रखना चाहिए. प्रत्येक नागरिक यदि अपने चारों तरफ के इलाके को साफ रखेगा तो हम स्वस्थ भी रहेंगे और हमारा स्वच्छ भारत अभियान सफल बनेगा. इस कार्यक्रम में NDRF टीम के साथ पीआरडी जवान , जेल पुलिस, होम गार्ड एवं नगर निगम के तमाम कार्मिकों ने भाग लिया ओर अपना श्रमदान दिया.