UP Housing Scheme: इंतजार खत्म, जल्द पूरा होगा अपने घर का सपना… गोरखपुर में सीएम योगी देने जा रहे हैं आवासीय योजना की बड़ी सौगात, जानें कितने होंगे भूखंड
UP Housing Scheme: योगी सरकार कालेसर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के द्वारा आवासीय योजना को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. बता दें कि 80 एकड़ में बनाई जाने वाली इस योजना को सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा आने वाले महीने यानी फरवरी के पहले सप्ताह में ही लॉन्च होने की सम्भावना जताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम का आयोजन एक से तीन फरवरी के बीच किया जा सकता है और इस दौरान विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा जिनकी लागत 100 करोड़ रुपये की है. बता दें कि, इस योजना के तहत करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश एसडी इंटरनेशनल के द्वारा किया जाना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कंपनी की औद्योगिक इकाई के लिए भूमि पूजन भी उसी दिन किया जाएगा.
मीडिया को इस सम्बंध में पूरी जानकारी देते हुए गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि, फरवरी के पहले सप्ताह में कालेसर में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों आवासीय योजना लॉन्च की जाएगी. उन्होंने आगे जानकारी दी कि, गोरखपुर शहर का एंट्री प्वाइंट कालेसर है, शहर का विस्तार यहां तक हुआ है. अब गोरखपुर शहर का ही हिस्सा गोरखपुर से सहजनवा तक है जिस पर ध्यान देत हुए योजना को लांच किया गया है. उन्होंने बताया कि, लंबे समय बाद गीडा की तरफ से आवासीय योजना को लॉन्च की जा रहीहै. कालेसर में कालेसर से जगदीशपुर फोरलेन बाईपास पर विकसित हो रही इस योजना में अगल अलग आकार के करीब 320 से ज्यादा भूखंड होंगे. योजना के लॉन्च होने के बाद आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे. लोग इस योजना का इंतजार लम्बे समय से कर रहे हैं. फिलहाल जल्द ही लोगों का इंतजार खत्म होगा. यूपी के लोगों के लिए ये किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. इस योजना के तहत लोगों को मिल सकेगी छत.