AKTU News: डिटेंड छात्रों की सूची 24 फरवरी तक करनी होगी अपलोड, खोला गया ERP पोर्टल, जारी हुई परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची
February 19, 2024
No Comments
AKTU News: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के शैक्षिक सत्र 2023-24 के विषम सेमेस्टर के द्वितीय चरण की परीक्षाएं 6 मार्च से प्रस्तावित हैं। इसके पहले संबद्ध संस्थानों में अध्ययनरत ऐसे छात्रों की सूची जिन्हें संस्थान ने डिटेंड कर दिया 24 फरवरी तक ईआरपी पर अपलोड करनी है। ईआरपी पोर्टल को खोल दिया गया है।
परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी
डा0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2023-24 के विषम सेमेस्टर के द्वितीय चरण के रेगुलर एवं कैरीओवर की परीक्षाएं 6 मार्च से 30 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन पर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गयी है।