भारतीय जवानों की ताकत के आगे हार गए चीनी सैनिक…जानें क्या है मामला, देखें रोमांचकारी Video
India China Tug of War Game: सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन हमेशा चर्चा में रहता है लेकिन सोशल मीडिया पर ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने अपनी ताकत और एकजुटता व टीम वर्क का परिचय देते हुए खेल प्रतियोगिता टग ऑफ वॉर (Tug of War-रस्साकशी का खेल) में मात दे दी है.
संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती के दौरान भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मंगलवार को भारतीय सेना के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि टग ऑफ वॉर में दोनों देशों के सैनिकों के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को चंद मिनट में मात दी दी. इस दौरान भारतीय सैनिक जीत का जश्न मनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
जानें क्या है संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन?
बता दें कि सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएस) की स्थापना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 24 मार्च 2005 में की गई थी. इसकी स्थापना सूडान सरकार और सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट के बीच व्यापक शांति समझौते पर हस्ताक्षर के जवाब में की गई थी। यूएनएमआईएस का मुख्य उद्देश्य शांति समझौते के कार्यान्वयन का समर्थन करना, मानवीय सहायता, सुरक्षा, मानवाधिकारों को बढ़ावा देना है। इसी के साथ ही संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन का मकसद दुनिया भर में शांति की स्थापना करना है.