Lucknow News: शिक्षकों के हित में DIOS राकेश कुमार ने लिया ये संकल्प…

September 25, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ० आर०पी० मिश्र के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, संघर्ष समिति के संयोजक इनायतुल्लाह खां, कोषाध्यक्ष आर०पी० सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक ने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) रावेंद्र सिंह बघेल से जिला संगठन द्वारा पूर्व में प्रेषित ज्ञापन की मांगों पर समीक्षा की गई।

इस मौके पर अन्य जनपदों से स्थानांतरित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य का वेतन भुगतान दशहरा से पूर्व सुनिश्चित करने के साथ ही वर्ष 2024-25 में जनपद लखनऊ अवशेष शून्य होगा, इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने संकल्प लिया. इसी के साथ ही चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति के साथ ही वेतन निर्धारण भी जल्द जारी करने का आदेश किया जाएगा. तो वहीं वार्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) रावेन्द्र सिंह बघेल ने निम्न जानकारी दी गई-

बालक विद्यालय-
अन्य जनपदों से कुल स्थानांतरित शिक्षक – 55
कार्यालय में प्राप्त प्रकरण – 43
लेखा में परीक्षण हेतु लंबित – 35
भुगतान हेतु ट्रेजरी में प्रेषित -08

अन्य जनपदों से स्थानांतरित कुल शिक्षिकाएं‌ – 28
जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) कार्यालय में प्राप्त प्रकरण – 09
लेखा में परीक्षण हेतु लंबित – 09।
जिला विद्यालय निरीक्षक से हुई वार्ता के क्रम में जनवरी, 2025 के स्थान पर दिनांक 20 सितंबर 2024 को 08 प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत।
शेष प्रकरणों की स्वीकृति आपत्तियां दूर होने के पश्चात।
जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) स्तर पर लंबित प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों की स्वीकृति जल्द की जाएगी।
शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पदोन्नति के प्रकरण शासन/विभाग द्वारा शासनादेश की प्रत्याशा में लंबित है जैसे ही शासनादेश आएगा पदोन्नतियां की जाएगी।
एनपीएस के अवशेष संबंधी ग्रांट की मांग विभाग/शासन से की गई है जैसे ही ग्रांट प्राप्त होते ही सभी के खातों को अपडेट कर दिया जाएगा।
विद्यालयों से प्राप्त अवशेष प्रकरणों को परीक्षण हेतु लेखा विभाग भेजा गया है। 2 लाख तक के प्रकरणों की अनुमान्यता इसी कार्यालय से होगी और अनुमन्यता के पश्चात धनावंटन हेतु प्रेषित कर दिये जाएंगे।
02 लाख से अधिक के प्रकरण निबंध अनुसार संयुक्त शिक्षा निदेशक अथवा निदेशालय प्रेषित कर दिए जाएंगे।

इस मौके पर डा०आर०पी०मिश्र, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा० आर०के०त्रिवेदी -प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, आर0पी0 सिंह- कोषाध्यक्ष, आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा0 मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी, विश्वजीत सिंह -सदस्य राज्य परिषद मौजूद रहे. (फाइल फोटो खबर में लगाई गई है)