Bahraich Violence: ‘पहले हनीफ ने माइक का तार खींचा…फिर मारी गोली, 4 महीने पहले ही हुई थी मृतक मिश्रा की शादी…’ मूर्ति विजर्सन के दौरान हुई बहराइच हिंसा की पढ़ें Inside Story; विधायक ने की ये अपील-Video

October 14, 2024 by No Comments

Share News

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद बवाल इस कदर हुआ कि एक ब्राह्मण युवक की मौत हो गई है और बवाल लगातार जारी है. हीरो गाड़ी की एजेंसी में आग लगा दी गई है. वहीं अस्पताल भी फूंक दिया गया. मौके पर पुलिस पहुंची है.

मुस्लिम इलाके से मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंदू लोग जा रहे थे, इसी दौरान बवाल हुआ. इस घटना में एक शख्स की मौत हुई है. उसकी पहचान राम गोपाल मिश्रा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी. इस पूरी घटना को लेकर पीड़ितों ने पूरी तरह से हरदी थाने को आरोपी बताया है और घटना की वजह पुलिस की लापरवाही बताई है.

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जनपद बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को सुरक्षा की गारंटी, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा विसर्जन जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन कराने हेतु निर्देशित किया है।

पुलिसकर्मियो ने मूर्ति विसर्जन करने वालों पर चलाई लाठियां

पूरी घटना को लेकर बहराइच के महसी विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान हनीफ नाम के लड़के ने माइक का तार निकाल दिया. इसी के बाद हंगामा शुरू हुआ. दूसरी ओर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मूर्ति विसर्जन करने वालों पर ही लाठी चला दी. इसी के बाद बवाल और बढ़ गया. इसी दौरान हनीफ एक युवक को घर के अंदर खींच ले गया और उसे गोली मार दी.

पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

विधायक ने आगे ये भी कहा है कि ‘इस मामले में लापरवाह पुलिस वालो पर कार्यवाही की गई है जो दोषी है उन्हे भी पकड़ा गया है.” इसी के साथ ही उन्होने अपील की है कि मूर्तियां विसर्जन करें.’

एसपी वृदा शुक्ला ने कही ये बात

घटना को लेकर बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि ‘महसी में मुस्लिम क्षेत्र से विसर्जन जुलूस निकलते हुए तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई, जहां पर दो पक्षों का आमना-सामना हुआ. हिंदू पक्ष के एक व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसके बाद तनाव हुआ. अब विसर्जन शुरू हो गया है. अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है. एक सलमान को नामजद किया गया है, जिसके घर से फायरिंग की गई. कई लोग भागे हुए हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी.” इसके अलावा वृंदा शुक्ला ने बताया कि सलमान नाम के युवक की पहचान हुई है जिस घर से गोली चली थी उसे हिरासत में लिया गया है.”

अन्य अरोपियों की पहचान जारी

वृंदा शुक्ला ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान जारी है. सलमान के साथ अन्य 25 लोगों को भी पकड़ा गया है. बाकी लोगों को विसर्जन के बाद उन सभी उपद्रवियों जल्द ही पकड़ा जाएगा. बता दें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जिस जगह पर बवाल हुआ था और गोली चली थी, वहां पर पुलिस व फारेंसिक की टीम को जांच के दौरान बारह बोर के दो खाली कारतूस मिले हैं.

स्थानीय निवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

महसी तहसील में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद मृतक रामगोपाल मिश्रा के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उन्होंने रामगोपाल के शव के साथ सड़क पर उतरकर न्याय की मांग की है. इस दौरान प्रभावित इलाके में भारी पुलिस फोर्स मौजूद है. मालूम हो कि एसपी वृंदा शुक्ला ने लापरवाही बरतने वाले हरदी थाना अध्यक्ष और महसी चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.