Bomb Threats: विमानों के बाद CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल प्रबंधनों को मिला ईमेल; मचा हड़कंप, पुलिस इस एंगल से कर रही है जांच
Bomb Threats: विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब देश में विभिन्न सीआरपीएफ स्कूलों को बम की उड़ाने की धमकी मिली है। इस सम्बंध मे स्कूल प्रबंधनों को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है. धमकी मिलने के बाद पुलिस फोर्स अलर्ट पर है और धमकियों की जांच की जा रही है। मालूम हो कि जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें से दो दिल्ली औऱ एक हैदराबाद का स्कूल है।
धमकी को लेकर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि स्कूल प्रबंधन को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई है. मालूम हो कि सीआरपीएफ के स्कूलों को ये धमकियां दिल्ली के रोहिणी में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास हुए बम विस्फोट के एक दिन बाद दी गई है. फिलहाल इस बम विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों और वाहनों को शीशे टूट गए थे। फिलहाल धमकी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
दिल्ली के स्कूल में हुए धमाके की इस एंगल से पुलिस कर रही है जांच
बता दें कि कल ही दिल्ली के सीआरपीएफ स्कूल के पास तेज बम विस्फोट हुआ था. फिलहाल इस घटना की पुलिस लगातार जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस इस घटना की जांच खालिस्तान कोण से कर रही है. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ बम धमाका भारतीय एजेंट्स द्वारा खालिस्तान समर्थकों को निशाना बनाने के जवाब में किया गया है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है, जिसमें एक संदिग्ध चहलकदमी करता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.(फोटो-सांकेतिक-सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें-MP News: जबलपुर की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट… दो की मौत; 15 लोग गम्भीर रूप से घायल