आसान नहीं था अमेरिकी चुनाव…इस एक गलती से हार गईं कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने पलट दिया पूरा खेल-एक रिपोर्ट
US Presidential Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इस बार डेमोक्रेट कमला हैरिस ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दी लेकिन सबको चौंकाते हुए ट्रंप ने जीत दर्ज कर ली, जबकि उनके लिए ये जीत इतनी आसान नहीं थी. फिलहाल ट्रंप की जीत के साथ ही खुद को उदारवादी, ऊर्जावान, उज्ज्वल और उत्साही लोकतंत्र बताने वाले अमेरिका ने ये स्पष्ट कर दिया कि 235 साल के इस सबसे पुराने लोकतंत्र को अभी भी एक महिला राष्ट्रपति पाने के लिए इंतजार करना होगा.
तो वहीं जानकारों का मानना है कि इस बार का राष्ट्रपति चुनाव इतना आसान नहीं था. यही वजह है कि ट्रंप की जीत काफी चौंकान वाली रही. दरअसल फ्लोरिडा गुरु सूसी विल्स और अनुभवी रिपब्लिकन ऑपरेटिव क्रिस लैसिविता के नेतृत्व में ट्रंप ने चुनाव लड़ा और उन्होंने उम्मीदवार पर नियंत्रण की भावना पैदा करने में काफी सहयोग किया जो रिपब्लिकन पार्टी तक फैली और ट्रंप की अपने तरीके से काम करने की प्रवृत्ति का मुकाबला करने में काफी मददगार रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने पूरे चुनाव प्रचार के लिए पूर्व राष्ट्रपति के अभियान प्रमुख के रूप में काम करने में कामयाबी हासिल की. ट्रंप के विश्वासपात्र ने CNN को बताया, “सूसी और क्रिस ने इसे एक साथ रखा है.” यही नहीं जानकारों ने ट्रंप की ये जीत अमेरिकी इतिहास में किसी नेता की सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी करार दिया है.
कमल हैरिस की हार की ये मानी जा रही है वजह
जानकारों की मानें तो अमेरिका में भी मतदाताओं के बीच कमला हैरिस की कम लोकप्रियता साफ दिखी. हालांकि वहां हुए सर्वे में तो कई राज्यों के वोटर्स ने कहा कि उन्हें कमला हैरिस के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है. तो दूसरी ओर चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में रिपब्लिकंस ने कमला के बारे में खूब नेगेटिव पब्लिसिटी की। इस पर कमला हैरिस ने इसको खत्म करने के लिए कार्यक्रमों में अपने बारे में बात करनी शुरू की और अपने अतीत के बारे में लोगों को बताना शुरू किया.
यहां तक कि उन्होंने ये भी बताया कि कॉलेज के दिनों में कैलिफोर्निया में उन्होंने मैकडॉनल्ड्स में समर जॉब की थी और वह फ्रेंच फ्राइज तला करती थीं। वो बात और है कि उनके इस बयान को रिपब्लिकंस ने हथियार बना लिया. डोनाल्ड ट्रंप फिलाडेल्फिया में मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में चले गए। उन्होंने वहां फ्रेंच फ्राइज तला और कहा ‘मुझे यह काम बड़ा पसंद है, मैं इसे ताउम्र करना चाहता था।’इसी के साथ ही ट्रंप ने हैरिस के मैकडॉनल्ड्स में काम करने के दावे को झूठा करार देते हुए जमकर निशाना साधा। इस तरह से ट्रंप ने धीरे-धीरे वोटर्स को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया था. तो वहीं इस चुनाव को भारत में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव से तुलना कर भी देखा जा रहा है और जानकारों का मानना है कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में लोग राहुल गांधी के पक्ष में नतीजे आने का कयास लगा रहे थे लेकिन अंत में नरेंद्र मोदी ने गठबंधन की सरकार बनाई और चुनाव का पूरा पासा ही पलट दिया था.
ट्रंप पर इन आरोपों में चल रहा है केस
मालूम हो कि ट्रंप चार साल के बाद एक बार से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए. 2020 में उनको इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. तो वहीं व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी से जुड़े 34 आरोपों में ट्रंप को दोषी करार दिया गया है तो इसके अलावा एक पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के बदले में पैसा देने के मामले में भी वह फैसले का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल इन सबके बावजूद ट्रंप इस बार के चुनाव में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को मात देने में कामयाब रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Rupee All-Time Low: रुपया रसातल में…अब भारत पर क्या असर?