Viral Video: स्कूटी पर सवार हुआ सांड़ और फिर भागा इस तरह…! CCTV में कैद घटना हुई वायरल; लोगों के उड़े होश
Bull Ride Scooter Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक सांड़ स्कूटी पर इस तरह से सवार हो जाता है कि स्कूटी खुद ब खुद तेजी से आगे भागने लगती है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर जहां लोगों के होश उड़ रहे हैं तो वहीं लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि केवल इंसान ही नहीं अब सांड़ भी स्कूटी चला लेता है. ना उसने हेलमेट पहना, ना ब्रेक दबाया, फिर भी उसने स्कूटी को इतनी शांति से सड़क पार कराई.
तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सांड़ का दिल गाय की जगह स्कूटी पर आ गया तो वहीं एक यूजर ने लिखा गजब हो गया. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब इस सांड को किस धारा में गिरफ्तार किया जाएगा और किस हवालात में डाला जाएगा. ये वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश का बताया जा रह है. फिलहाल ये वीडियो कब का है और फिर स्कूटी की हालत क्या हुई? इसको लेकर स्कूटी मालिक की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.
सांड स्कूटी चुराकर ले भागा 😂
घटना ऋषिकेश की. pic.twitter.com/teqj3mtufd— Priyanshu Mishra 🎭 (@Apka_Priyanshu) May 3, 2025