बस में सुना रहे थे कहानी… आया कार्डियक अरेस्ट; 47 साल के मूवी डायरेक्टर विक्रम सुगुमरण की मौत
Director Vikram Sugumaran Death: तमिल फिल्ममेकर विक्रम सुगुमरण की 47 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की खबर सामने आ रही है. इस खबर के बाद से ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कई फिल्म जगत के जाने-माने चेहरों का कहना है कि उनको इस खबर पर यकीन नहीं हो रही है. इस खबर के बाद सभी शाक्ड हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रम सुगुमरण को बस में उस वक्त कार्डियक अरेस्ट आया जब वह मदुरई से चेन्नई जा रहे थे. बताया जा रहा है कि वह बस में किसी फिल्म की स्टोरी सुना रहे थे और इसी दौरान उनको कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई. उनके अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं और लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक निर्माता को नई स्क्रिप्ट सुनाने के बाद मदुरई से लौट रहे थे. रास्ते में उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ. इसके बाद उनको तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया.
मीडिया से कही थी धोखे की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रम Therum Porum नाम के प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे. कुछ ही दिनों पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी थी कि इंडस्ट्री में कई लोगों से धोखा मिला है लेकिन उन्होंने किसी का नाम उजागर नहीं किया था, जिससे जाहिर होता है कि वह शायद किसी टेंशन में चल रहे थे. हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनके पास उनके खिलाफ पक्के सबूत नहीं है.
विक्रम सुगुमरण ने इस तरह शुरू किया था फिल्मों का सफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेमा को लेकर वो पैशेनट थे. उनका डायरेक्टोरियल वेंचर Raavana Kottam था. इस फिल्म में शांतनु भाग्यराज मुख्य भूमिका में थे. फिल्म 2023 में आई थी. उन्होंने लेजेंड्री डायरेक्टर बालु महेंद्रा की मेंटरशिप में सफर शुरू किया था. विक्रम Paramakudi समाज से आते हैं लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के लिए वो चेन्नई शिफ्ट हो गए थे. उन्होंने शॉर्ट फिल्म में भी योगदान दिया. इसी के साथ Julie Ganapathy जैसे प्रोजेक्ट में उन्होंने असिस्ट किया. विक्रम ने 1999 और 2000 में असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया था. डायरेक्टोरियल डेब्यू Madha Yaanai Kootam के लिए जाना जाता है.
ये भी पढ़ें-BJP महिला नेता के अय्याश बेटे का 130 अश्लील Video वायरल…विपक्ष ने बोला हमला; बहू ने लगाए ये गम्भीर आरोप