हनीमून के दौरान किसने किया था राजा पर पहला वार और कहां थी पत्नी सोनम…? आरोपियों ने कैसे फेंका चाकू? पुलिस का बड़ा दावा

June 17, 2025 by No Comments

Share News

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जाने-माने व्यवसायी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में पुलिस तेजी से जुटी हुई है. इस केस में लगातार पुलिस अपडेट सामने ला रही है. ताजा जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में मेघालय पुलिस ने आरोपियों को लेकर सीन रीक्रिएट किया और इसके लिए उनको सोहरा ले गई।

बता दें कि इस मामले में पुलिस पहले ही पत्नी सोनम के साथ ही उसके कथित प्रेमी राजा कुशवाहा और तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर चुकी है. आरोप है कि इन लोगों ने हनीमून के दौरान शिलांग में राजा की 23 मई को हत्या कर दी थी और फिर उसे गहरी खाई में फेंक दिया था। इसके बाद सोनम अपने प्रेमी के साथ नेपाल भाग जाना चाहती थी लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया.

Raja Raghuvanshi Murder Case, wife sonam arrested..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की पूरी डिटेल एक नजर में

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार यानी आज मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्या के सभी आरोपियों को सोहरा ले गई,जिसमें सोनम भी शामिल हैं। क्राइम सीन रीक्रिएशन को लेकर एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिम की एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा, एसआईटी ने आज कई जगहों का दौरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने यह कैसे किया। अब हमें बहुत स्पष्ट तस्वीर मिल गई है।

रीक्रिएशन बहुत सफल रहा है.तो वहीं सबसे पहले हमने पार्किंग स्थल से शुरुआत की जहां उन्होंने अपने दोपहिया वाहन रखे थे। इसके बाद हम व्यू-पॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था। तीन वार किए गए जिसमें से पहला वार विशाल ने किया और फिर दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि एक और चाकू अभी भी बरामद किया जाना बाकी है।

आरोपियों ने कैसे फेंका चाकू?

एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिम ने अपने बयान में आगे बताया कि ‘ एसडीआरएफ दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहा है। आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका। हमने पता लगाया है कि राजा के मोबाइल फोन का क्या हुआ। इसे सोनम ने और फिर विशाल ने क्षतिग्रस्त किया। यह पूरी घटना दोहराई गई और यहां से उनका निकलना भी।

मौके के दूर चली गई सोनम

एसपी ईस्ट खासी हिल्स ने अपने बयान में ये भी जानकारी दी है कि’पहला वार विशाल उर्फ विक्की ने किया था और फिर जैसे ही राजा का खून निकला तो सोनम मौके से दूर चली गई। तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया। इस तरह से जांच में पता लगा है कि पीड़ित को हथियार से मारा गया था।’

डीजीपी ने दी ये जानकारी

सोमवार को यानी कल इस मामले में डीजीपी आई नोंग्रांग ने बताया था कि एसआईटी मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में उन्होंने कहा था कि’पुलिस जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कुछ और भी है। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के खिलाफ इतनी दुश्मनी पैदा कर ली।’ फिलहाल सभी संभावित कोणों पर इस केस को लेकर जांच की जा रही है. पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ते हुए पुलिस इस केस में आगे बढ़ रही है. उन्होंने ये भी कहा कि जैसे-जैसे अपडेट आती जाएगी हम मीडिया से शेयर करते रहेंगे लेकिन बिना पुख्ता सबूत के इस मामले में कुछ भी शेयर न किया जाए.

2 जून को मिला था शव

गौरतलब है कि सोनम 9 जून की सुबह करीब 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। उसने यहां पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग जलप्रपात के पास गहरी खाई में मिला था। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी और तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-सबूत देखते ही टूट गई सोनम और…! लेकिन पुलिस के इस बयान से राजा रघुवंशी हत्याकांड में आय़ा सिर घुमा देने वाला ट्विस्ट