बड़ा विमान हादसा…पायलट सहित सभी यात्रियों की मौत; मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल-Video

July 24, 2025 by No Comments

Share News

Russia Plane Crash 2025: भारत सहित दुनिया भर के तमाम हिस्सों से लगातार विमान हादसो को लेकर बुरी खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच रूस के अमूर क्षेत्र में दिल दहला देने वाला प्लेन क्रैश हुआ है.खबर है कि सभी 49 यात्री मारे गए हैं जिसमें 5 बच्चे भी शामिल हैं. एंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान An-24 पूर्वी रूस के अमूर इलाके में टिंडा शहर के पास क्रैश हो गया था इसकी पुष्टि क्षेत्रीय प्रशासन और आपातकालीन विभाग द्वारा की गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक यात्री विमान An-24 ने टाइंडा शहर की ओर उड़ान भरी थी लेकिन अपने गंतव्य से कुछ ही दूरी पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से उसका संपर्क टूट गया। जैसे ही विमान रडार स्क्रीन से गायब हुआ विमान को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने एक घंटे की सघन तलाश की.

इसके बाद विमान का मलबा बरामद हुआ और विमान में कुल 49 यात्रियों की मौत हो गई है. सोशल मीडिया पर घटनास्थल की तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिससे देखकर साफ जाहिर होता है कि हादसा भयावह था. विमान बहुत तेज गति से जमीन से टकराया और आग के गोले में तब्दील हो गया. हादसे के वक्त विमान में 5 बच्चों सहित कुल 43 यात्री थे और 6 चालक दल के सदस्य शामिल थे। सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

विमान हादसे को लेकर क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने हादसे की पुष्टि करते हुए शोक जाहिर किया है और कहा है कि, “यह हमारे लिए एक गहरी क्षति है। सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।”

फिलहाल हादसे का पता लगाने के लिए रूस की एविएशन सेफ्टी एजेंसी और स्थानीय जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. ब्लैक बॉक्स की सहायता से असली वजह सामने लाने की कोशिश की जा रही है. घटनास्थल से शवों की बरामदगी और मलबे की जांच अभी भी जारी है।
वहीं रूस सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि और मनोवैज्ञानिक सहयोग देने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में फाइटर प्लेन क्रैश…दोनों पायलट की मौत; जानें कहां जाता है मलबा?-Video