गोविंदा की पत्नी सुनीता ने पंडित जी को कहा चोर और…मचा बवाल तो अभिनेता ने मांगी माफी-Video

November 8, 2025 by No Comments

Share News

Govinda’ s wife Sunita Ahuja: सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह घर पर पूजा-पाठ कराने वाले पंडित को फेक कहती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो पर बवाच मचने के बाद गोविंदा ने माफी मांगी है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि सुनीता अपनी बेबाकी अंदाज के लिए काफी लोकप्रिय हैं तो वहीं इधर गोविंदा से उनके तलाक की भी खबरें खूब वायरल हो रही थी और कहा जा रहा था कि गोविंदा का किसी मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर है लेकिन सुनीता ने इसका खंडन किया था तो इसी बीच एक पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित ज्योतिषी और धार्मिक व्यक्ति पंडित मुकेश शुक्ला को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि “हमारे घर में भी एक हैं, गोविंदा के पंडित.

वो भी ऐसे ही हैं पूजा करवाओ, 2 लाख रुपये दो. मैं गोविंदा से कहती हूं कि तुम खुद ही पूजा करो, उनका करवाया हुआ पूजा पाठ कुछ काम नहीं आने वाला है.” वह आगे कहती हैं कि भगवान आपकी पूजा तब ही स्वीकार करता है जब आप उसे अपने हाथों से करते हो. मैं इन सब में विश्वास नहीं करती. वह यह भी कहती हैं कि अगर मैं दान भी करती हूं या कोई अच्छा काम भी करती हूं, तो अपने कर्मों के लिए अपने हाथों से करती हूं. डरने वाला डर जाता है.

वह यहीं नहीं रुकतीं, वह यह भी कहती हैं कि “गोविंदा जिस मंडली में बैठते हैं, उसमें कई बेवकूफ लोग हैं जो लेखक कम और मूर्ख अधिक हैं और वे लोग गोविंदा को मूर्ख बनाते हैं और बुरी सलाह देते हैं. उन्हें अच्छे लोग नहीं मिलते और वे मुझे इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि मैं सच बोलती हूं.

गोविंदा ने जारी किया वीडियो

सुनीता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया और सुनीता की चौतरफा आलोचना होने लगी. इस पर गोविंदा ने एक वीडियो जारी किया जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि वे वर्षों से पंडित मुकेश शुक्ला से परामर्श करते रहे हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं. गोविंदा ने वीडियो में आगे कहा है कि “मेरी पत्नी ने पॉडकास्ट पर पंडित मुकेश शुक्लाजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, और मैं उनकी निंदा करता हूं.” इसी के साथ ही गोविंदा कहते हैं कि मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं.

ये भी पढें-स्वादिष्ट हलवे ने नष्ट कर दी ऋषि की तपस्या…प्रेमानन्द महाराज ने आंख खोल देने वाली दी सीख; देखें पूरा Video