T-20 World Cup: वर्ल्ड कप जीतने के बाद हनुमान जी के मंदिर पहुंचे जय शाह के साथ सूर्या और गंभीर…Video
T-20 World Cup: न्यूजीलैंड को 60 रनों से हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत कल रात अपने नाम कर ली थी तो वहीं भगवान को धन्यवाद देने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और आईसीसी (ICC) चेयरमैन जय शाह (Jay Shah) ने टीम के साथ मिलकर अहमदाबाद के जाने-माने हनुमान मंदिर में दर्शन किए.
वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप हनुमंत जी को मंदिर में जा कर सौंप दिया |
टीम का ऐसे मंदिर में जाना सामान्य नहीं हैं बल्कि इस बात की कंफर्मेशन है कि |
संपूर्ण भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल खेलने से पहले हनुमान जी से जीत की प्रार्थना करी थी |#IndianCricketTeam pic.twitter.com/w9w4abtykt
— THE JAT ASSOCIATION (@Jatassociation) March 9, 2026
इस मौके पर सूर्या के हाथ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी थी जो कि हनुमान बाबा को अर्पित की गई और सूर्या सहित पूरी टीम ने आशीर्वाद लिया. बता दें कि ये मंदिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित है और बताया जा रहा है कि मैच शुरू होने से पहले भी टीम इसी मंदिर में जीत की मनोकामना के साथ गई थी तो वहीं जब ट्राफी जीत गए तो हनुमान बाबा को धन्यवाद करने के लिए टीम फिर से मंदिर पहुंची.
भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मैच से पहले, सूर्या, हार्दिक, गंभीर और भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ियों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की… pic.twitter.com/JPsAgW9Zri
— Vatsala Singh (@_vatsalasingh) March 8, 2026
दरअसल यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए कई मायनों में खासी महत्वपूर्ण रही क्योंकि साल 2024 से 2026 के बीच ये भारत की लगातार तीसरा आईसीसी खिताब है, जिससे टीम इस दौर की सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय टीमों में शामिल हो गई है.
Captain Surya and Gautam Gambhir along with Jay Shah visited Hanuman Mandir after winning T20 World Cup trophy 🔥
Jai Bajrangbali 🙏 pic.twitter.com/GZMVF6NAVv
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) March 9, 2026
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पहना टी20 विश्व कप 2026 का ताज
बता दें कि कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया. टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने के लिए भारत उतरा और निर्धारित 20 ओवर में 255 रन बनाए जो कि टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. संजू ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा.
उन्होंने 46 गेंद में 89 रन बनाओ तो वहीं अभिषेक शर्मा ने फॉर्म में लौटते हुए 21 गेंदों में 52 रन बनाए, तो वहीं ईशान किशन ने 54 रन बनाए और 15 ओवर पूरे होने तक भारत ने 203 रन बना लिए थे. तो दूसरी ओर शिवम दुबे ने 8 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन की तेज पारी खेली. इस तरह से भारत को 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का स्कोर खड़ा कर दिया तो वहीं इन रनों का पीछा करने के लिए न्यूजीलैंड की टीम उतरी लेकिन 19वें ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह से भारत ने 96 रन से जीत का ताज अपने सिर पर सजाया. मालूम हो कि ऐसा पहली बार है जब लगातार तीसरी बार किसी टीम ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपनी झोली में डाला. इसी के साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरे एडिशन में भी इस खिताब को अपनी झोली में डालने वाली पहली टीम बन गई.