सरकारी स्कूल में छात्रा के पिता ने शिक्षिका से की अभद्रता, चलाई ईंट…शिक्षामित्र का रोते हुए Video वायरल

March 16, 2026 by No Comments

Share News

Sitapur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रोती हुई दिख रही है तो वहीं एक शख्स स्कूल में ईंट फेंकता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक ये वीडियो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का है और ये पूरा मामला एक सरकारी स्कूल का है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, सीतापुर के सकरान क्षेत्र के बेलवा बसाहिया स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला शिक्षामित्र लंच के दौरान बच्चों के साथ बैठी थीं. इसी दौरान स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता सुशील गौड़ स्कूल पहुंचे और अपनी बेटी को पीटने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षामित्र मीतू मिश्रा बता रही हैं कि उन्होंने बस इतना पूछा कि बेटी को क्यों पीट रहे हो. इसी पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और हाथ पकड़ के झटक दिया व धक्का-मुक्की भी की. फिर ईंट फेंकने लगे. इस पूरी घटना से आहत होकर शिक्षामित्र रोने लगीं. इसी दौरान स्कूल पहुंचे गांववालों ने सुशील गौड़ को भगाया.

घटना के बाद शिक्षामित्र मीतू मिश्रा ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है और पुलिस वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है. स्थानीय लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की हरकत फिर से कोई और न कर सके और स्कूल का माहौल खराब न किया जाए.

आवश्यक जानकारी-अगर आप सरकारी स्कूलों से जुड़ी कोई भी खबर देना चाहते हैं तों archanakhabarsting@gmail.com पर फोटो-वीडियो के साथ भेज सकते हैं. किसी भी शिक्षक-शिक्षिका का नाम उजागर नहीं किया जाएगा लेकिन खबर तथ्यों के साथ ही भेजिए.

ये भी पढ़ें-“योगी सर हम पढ़ें कि झाड़ू लगाएं….” छात्राओं ने CM से पूछा सवाल; सरकारी स्कूल में शिक्षिका का शौचालय साफ करते Video वायरल