तेज धमाका और फिर सब धुआं-धुआं… अमेरिका की ऑयल रिफाइनरी में बड़ा विस्फोट; ईरान ने युद्ध रोकने को रखी ये 6 शर्तें-Video
Iran America Israel War: इजरायल और अमेरिका की ईरान से जारी जंग के बीच जहां एक ओर अमेरिका में तेल की कीमतों को बढ़ा दिया गया है तो वहीं अमेरिकी नागरिकों के लिए एक और बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के टेक्सास में मौजूद तेल रिफाइनरी में बड़ा विस्फोट हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सब कुछ धुआं-धुआं दिख रहा है.
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को स्थानीय अधिकारियों ने टेक्सास में पोर्ट आर्थर के पास के निवासियों को वेलेरो रिफाइनरी में “हाल ही में हुए विस्फोट को देखते हुए” तुरंत आश्रय लेने का अल्टीमेटम जारी किया है.
तो वहीं पोर्ट आर्थर के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने एक अलर्ट मैसेज में लिखा, “आसपास के सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और वेलेरो रिफाइनरी में हाल ही में हुए विस्फोट को देखते हुए, तत्काल आश्रय का आदेश दिया गया है.” इस आदेश को रिफाइनरी के आसपास के एक बड़े इलाके पर लागू किया गया है.
BREAKING: Explosion and fire reported at Valero refinery in Port Arthur, Texas pic.twitter.com/i7UpGeZENH
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) March 24, 2026
तो वहीं रिफाइनरी के आस-पास रहने वालों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने दावा किया है कि धमाका इतना तेज था कि घर की खिड़कियां तक हिल गई. वेलेरो की वेबसाइट के अनुसार, ह्यूस्टन से लगभग 90 मील पूर्व में पोर्ट आर्थर रिफाइनरी स्थित है जिसमें “भारी कच्चे तेल और अन्य फीडस्टॉक्स को गैसोलीन, डीजल और जेट ईंधन में संसाधित किया जाता है और करीब 800 कर्मचारी इसमें काम करते हैं. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिकक यह रिफाइनरी प्रति दिन लगभग 435,000 बैरल तेल रिफाइन करती है.
युद्ध रोकने को ईरान ने रखी ये 6 शर्तें
बता दें कि कल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पांच दिन तक युद्ध रोकने की घोषणा की थी और दावा किया था कि उनकी बात ईरान से हुई है लेकिन ईरान ने इस दावे को झूठा करार दिया है और युद्ध रोकने के लिए 6 बड़ी शर्तें रखी हैं और कहा है कि वह फिलहाल युद्ध जारी रखेगा. साथ ही ईरान ने रखी ये शर्तें
ईरान ने कहा है कि ईरान के साथ ही लेबनान और इराक में भी एक साथ युद्ध समाप्त किया जाए और दोबारा ईरान पर किसी तरह का हमला न करने की अंतरराष्ट्रीय गांरटी दी जाए. साथ ही क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद किया जाए.
ड्राप साइट की ओर से ईरानी अधिकारी के हवाले से जानकारी शेयर करते हुए कहा गया है कि अमेरिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन और परमाणु ठिकानों पर इजरायल के हमलों को देखते हुए ईरान एक नई परमाणु नीति बनाएगा और संवर्धन गतिविधियां जारी रहेंगी.
अधिकारी ने बताया कि मिसाइल कार्यक्रम पर किसी बातचीत में कोई मोलभाव नहीं होगा। इजरायल का मुकाबला करने में इसकी रक्षात्मक प्रकृति को देखते हुए यह कार्यक्रम बिना किसी बदलाव के और युद्धविराम की स्थिति में और ज्यादा तेजी से जारी रहेगा।
साथ ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक कानूनी ढांचा भी बनाए जाने की मांग उठाई है.
साथ ही ईरान ने उन मीडिया हस्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है जो ईरान के प्रति दुश्मनी वाला रवैया रखती है.
इजरायल-अमेरिका द्वारा किए गए हमले में ईरान का जो नुकसान हुआ है उसके लिए अमेरिका मुआवजा दे.
ये भी पढ़ें-“जंग से पीछे हटे ट्रंप…” अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ईरान का बड़ा दावा