LPG की बुकिंग के लिए जारी हुआ नया नियम…अब महीने में बुक हो सकेंगे इतने सिलेंडर
LPG Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एलपीजी सिलेंडर को लेकर लगातार नए नियम जारी हो रहे हैं. इसी बीच सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला किया है ताकि हर घर को गैस सप्लाई बिना किसी रुकावट के होती रहे.
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि नए नियमों के मुताबिक, एक आम नागरिक महीने में अधिक से अधिक सिलेंडर ही बुक करा सकता है. यानी अब अगर किसी ग्राहक को इससे अधिक सिलेंडर बुक कराने होंगे या वो तीन या तीन से अधिक सिलेंडर बुक कराने की कोशिश करता है तो सिस्टम उसकी बुकिंग को ब्लॉक करा सकता है या फिर अतिरिक्त वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
मालूम हो कि सरकार हर वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च तक) के दौरान 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देती है लेकिन अगर इससे अधिक सिलेंडर की जरूरत पड़ती है तो ग्राहक तीन और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीद सकता है. यानी कि इस तरह से साल में एक कनेक्शन पर अधिकतम 15 सिलेंडर बुक कराए जा सकते हैं लेकिन ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के बीच नियमों में बदलाव किया गया है.
नए नियम कुछ इस तरह होंगे
मालूम हो कि इस संकट से पहले ग्राहक दूसरा सिलेंडर पहले सिलेंडर के ठीक 21 दिन बाद बुक कर सकते थे लेकिन अब इसी समयावधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. यानी अब अगला सिलेंडर बुक करने से पहले आपको पहले के मुकाबले थोड़ा अधिक दिन इंतजार करना होगा.
तो वहीं BPCL ने अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है. यानी अगर ग्राहक पहले ही 12 सिलेंडरों का सालाना कोटा खत्म कर चुका है फिर भी सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो ग्राहक को कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी और इसके लिए ‘Hello BPCL’ मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करना होगा.
ये कुछ सवाल पूछेगा ये ऐप
क्या आपके घर पर कोई मांगलिक या पारिवारिक समारोह जैसे कि शादी आदि या कोई खास कार्यक्रम है?
आने वाले मेहमानों की अनुमानित संख्या कितनी है?
इन सवालों के जब ग्राहक जवाब दे लेंगे इसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि ग्राहक अतिरिक्त सिलेंडर पाने का अधिकारी है या नहीं.
जरूरी जानकारी
सरकार ने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है. इसलिए इसे जरूर अपडेट करवा लें, जिनका KYC अपडेट नहीं है उनकी सब्सिडी रोकी जा सकती है या बुकिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से ही सिलेंडर की बुकिंग हो सकेगी. बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बुकिंग नहीं होगी. अगर किसी वजह से नया नम्बर लिया है और पुराना नंबर बदल गया है, तो एजेंसी में जाकर या ऐप के जरिए अपडेट अवश्य करा लें.
बता दें कि बदले नियमों के बाद अब सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP (DAC) नम्बर आएगा जिसे आप डिलीवरी बॉय को बताएंगे तब सिलेंडर मिलेगा.