रामनवमी पर सपा नेता ने भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर दिया विवादित बयान…विरोध शुरू-Video

March 27, 2026 by No Comments

Share News

Ram Navami 2026: आज देश में जहां एक ओर रामनवमी का उत्सव मनाया जा रहा था तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता यदुनंदन लाल वर्मा भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर जहर उगल रहे थे. सोशल मीडिया पर यदुनंदन लाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह माता कौशल्या को लेकर इतना गंदा बोल रहे हैं कि यहां लिखना भी मुश्किल है. उनके खिलाफ लखनऊ सहित कई जिलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तो वहीं विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश स्थित हरदोई में यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर एक कथित विवादित बयान दिया. इसके बाद यूपी की सियासत तेज हो गई है. इस मामले में उनके खिलाफ लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. तो वहीं दावा है कि वह सपा में प्रदेश सचिव हैं.

सपा ने छुड़ा लिया पिंड

हालांकि सपा के सांसद आनंद भदौरिया ने दावा किया है कि यदुनंदन लाल सपा में किसी भी पद पर नहीं हैं और वह पार्टी का किसी भी तरह से हिस्सा नहीं है. साथ ही आनन्द ने कहा कि उनके इस बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. हम उनके बयान की कड़ी निंदा करते हैं. समाजवादी पार्टी के लोग भी प्रभु श्रीराम को मानने वाले हैं.

पुलिस का बयान

हरदोई जिले के हरपालपुर सर्किल के क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि “यदुनंदन लाल ने अपने भाषण के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अब उनको गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

भाजपा सांसद का बयान

इस पूरे मामले में भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, राम नवमी जैसे पावन दिन पर समाजवादी पार्टी का एक नेता माता कौशल्या के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहा है. उन्होंने सजा की मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देगी और उन्हें सजा देगी.

विपक्ष भूल गया अपनी मर्यादा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने भी इसकी कड़ी आलोचना की है और कहा कि विरोध के नाम पर विपक्ष अपनी मर्यादा और संस्कृति भूल गया है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों को ये लगता है कि भगवान श्रीराम के बारे में विवादित बयान देकर या अपमान करके वे किसी विचारधारा का विरोध कर रहे हैं, लेकिन ऐसे लोग यह नहीं जानते कि भगवान श्रीराम का नाम या रामराज्य केवल पूजा की पद्धति नहीं बल्कि सुशासन का संकल्प है. इसी के साथ ही उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की.

अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी किया विरोध

राजनीतिक दलों के साथ ही इस मामले में हिंदू संगठनों ने भी कड़ा विरोध जताया है. अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने लखनऊ के कोतवाली हजरतगंज में पुलिस को तहरीर दी है और सपा नेता यदुनन्दन लाल वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ये भगवान श्रीराम और रामचरितमानस का अपमान है. ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

वीडियो में सुनें क्या कहा?

ये भी पढ़ें-…और दर्ज किया जाएगा SC/ST में मुकदमा और UGC कमेटी…4 नम्बर हासिल कर डॉक्टर बनने वालों को डॉ. वर्मा की खरी-खरी -Video