Heart Attack: बैडमिंटन खेलते वक्त 58 साल का शख्स गिरा जमीन पर और फिर…मौत-Video
Heart Attack: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग बैडमिंटन खेलते हुए दिख रहे हैं. फिर कुछ ही देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ते हैं. यह सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आया है.
मृतक की पहचान सुधीर गुप्ता के तौर पर हुई है और उनकी उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है. वह दरअसल प्रतिदिन पूरी तरह फिट और स्वस्थ रहने के लिए बैडमिंटन खेलते थे और वाकिंग करते थे. रोज की तरह वह घटना के दिन भी बैडमिंटन खेल रहे थे लेकिन खेलते वक्त ही वह जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में लोग उनको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया.
डाक्टर ने बताया कि ये “सडन कार्डियक अरेस्ट” (Sudden Cardiac Arrest) के लक्षण हैं. इसमें हृदय अचानक काम करना बंद कर देता है और पीड़ित को संभालने का मौका भी नहीं मिलता. फिलहाल अभी मृत्यु की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
54 वर्षीय बैडमिंटन प्लेयर सुधीर गुप्ता की खेलते-खेलते #हार्ट_अटैक से #मौत
मौत का #लाइव_वीडियो फुटेज CCTV में कैद#Mahoba#Heartache#Silentheartattack#UPNews#MahobaViralVideo#ViralVideo#AmazingVideo#WeirdVideo#HeartAttack#CCTVFootage#BadmintonPlayer#NewsFlash pic.twitter.com/Qb0xTyMv39
— Goldy Srivastav (@GoldySrivastav) March 30, 2026
तो वहीं इस सम्बंध में विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार बाहर के फिट दिखने वाले व्यक्ति के साथ अंदरुनी परेशान होती है और वह समझ नहीं पाता. फिर उम्र बढ़ने के साथ हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर से अगर पहले से हाई ब्लड प्रेशर, शुगर या कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो तो इस तरह की घटना का शिकार व्यक्ति हो सकता है. इसलिए हर किसी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए. पोषण युक्त खान-पान के साथ ही प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए.
ये भी पढ़ें-Health Tips: हार्ट अटैक से बचने के लिए आप कर सकते हैं ये पांच काम…