बंगाल में हिंसा…टकराए BJP-TMC कार्यकर्ता; जगह-जगह शुरू हुई भगवा पुताई-Video

Share News

Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आते ही यहां की राजनीतिक का माहौल गरम होता जा रहा है. प्रदेश के अनेक हिस्‍सों से भाजपा और टीएमसी के कार्यर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि बंगाल में अब टीएमसी के कार्यालयों को भगवा रंग में पुताई की जा रही है. हालांकि खबर स्टिंग इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता. तो वहीं वायरल खबरों के मुताबिक 8 मई को विधायक दल की बैठक में तय होगा कि प्रदेश का सीएम कौन बनेगा और 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा.

तो वहीं सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मंगलवार रात सेंट्रल कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट (हॉग मार्केट) इलाके में बुलडोजर के पहुंचते ही हड़कंप मच गया. खबर सामने आ रही है कि कथित तौर पर एक ग्रुप ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यालय को निशाना बनाया गया और उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया.

खबर है कि इस घटना से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशहत का माहौल व्याप्त हो गया है. इस घटना से घबराकर तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी और सुरक्षित स्थानों पर चले गए और यहां का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है. खबरों के मुताबिक, यह इलाका कोलकाता के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्रों में से एक माना जाता है. इसलिए इस घटना के बाद से यहां की जनता सहमी हुई है. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अब सब कुछ सामान्य बताया जा रहा है.

टीएमसी सांसद व नेता ने लगाया ये आरोप

तो वहीं इस घटना को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि ‘कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट. बंगाली ‘परिवर्तन’ का जश्न मना रहे हैं.’

इस घटना पर टीएमसी के एक अन्‍य वरिष्ठ नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ये कार्रवाई प्रशासन की मौजूदगी में की गई. उनका दावा है कि पुलिस की अनुमति से बुलडोजर लाया गया और कार्यालयों व दुकानों को तोड़ा गया. उन्होंने दावा किया कि मौके पर केंद्रीय बल के जवान मौजूद थे.

इसी के साथ ही टीएमसी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया है कि बीजेपी समर्थकों की भीड़ इलाके में हिंसा और तोड़फोड़ कर रही है. जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई है. टीएमसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ओर इशारा करते हुए कहा है कि ये लोग पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं. फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. हालांकि इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

स्थानीय लोगों का दावा

दूसरी ओर इस पूरे मामले में स्थानीय निवासियों और कुछ व्यापारियों का दावा है कि जिस ढांचे को तोड़ा गया, वह अवैध निर्माण का हिस्सा था. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस जगह को पहले एक दुकानदार से जबरन लिया गया था और फिर बाद में उसे यूनियन कार्यालय में बदल दिया गया था.

मुख्यमंत्री को लेकर जारी है कयासबाजी

पश्चिम बंगाल में अगले मुख्‍यमंत्री को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. जहां एक ओर हारने के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीट न छोड़ने की बात कही है तो दूसरी ओर बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही भाजपा का अगला कदम क्या होगा? इस पर लोगों की निगाहें हैं.

टीएमसी कार्यकर्ता के घर से बरामद हुए गोला-बारूद

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक कार को क्षतिग्रस्त करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने आनंदपुर के पुरबा पारा इलाके में टीएमसी के प्रमुख कार्यकर्ता नारायण रंजीत के आवास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद करने के साथ ही दो आग्नेयास्त्र बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि इसी के बाद स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर “कट मनी” की उगाही और धमकियों के विरोध में उनके घर और कार्यालय में तोड़फोड़ की.

ये भी पढ़ें-ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार…अब पश्चिम बंगाल में कैसे बनेगी नई सरकार; जानें-Video