Bengal New CM Suvendu Adhikari: ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री…गृहमंत्री अमित शाह ने किया ये दावा-Video 

Share News

Bengal New CM  Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को हराकर भाजपा को जीत दिलाने वाले सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे. इसको लेकर आज हुई विधायक दल की बैठक में फैसला आ गया.

बता दें कि भाजपा बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. इसका पूरा श्रेय सुवेंदु अधिकारी को दिया जा रहा है. 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और गठबंधन के वरिष्ठ नेता इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

इस सम्बंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई. इसके बाद दावा किया कि 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं और सभी में एक ही नाम मिला है. इसलिए सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं.

दीदी का नहीं खुला खाता

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 23 जिलों में से 9 जिले ऐसे रहे जिसमें दीदी का खाता भी नहीं खुला और सूपड़ा साफ हो गया. वह आगे बोले और कहा कि मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी नहीं देखा. अमित शाह ने आगे कहा कि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है वहां पर सत्ताधारी दल का 9 जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा ही है.

मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि जनता को कोई ठेस न पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्ट के समय से यहां पर बनाया जाता था ममता बनर्जी ने इसे और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित कर दिया. नतीजतन उनको हार का सामना करना पड़ा. वहां की मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी. हिंसा के सैकड़ों उदाहरण  के उसके बीच भाजपा और हमारे नेता ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया और बंगाल की जनता ने हमें प्रचंड विजय दी.

आगे कहा कि इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं. पार्टी की ओर से ये भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस न पहुंचे.”

9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath Ceremony) ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है, शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने…? जांच अधिकारियों का बड़ा खुलासा; चश्मदीद ने दी बड़ी जानकारी-Video