Earthquake: भूंकप के जोरदार झटकों से दहला चीन… 2 की मौत, ढहीं कई ईमारतें; 91 साल के बुजुर्ग को बचाया गया ऐसे -Video

Share News

China Earthquake: सोमवार यानी आज तड़के दक्षिण चीन के गुयांग्झी स्वायत्त क्षेत्र तेज भूकंप आने से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर की ओर भाग निकले. सोशल मीडिया पर इस भूकंप के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें भूकंप के तेज झटके साफ दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर अधिकारियों के बयान में बताया गया है कि 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें अभी तक दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है तो वहीं एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है.

साथ ही कई लोग घायल हैं. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी ने बताया कि सोमवार की रात 12 बजकर 21 मिनट पर लिउझोउ शहर के लिउनान जिले में भूकंप आया जिसका केंद्र ताइयांगचुन कस्बे के पास था. भूकंप की गहराई केवल 8 किलोमीटर बताई गई है. यही कारण रहा कि झटके काफी तेज महसूस किए गए.

प्रशासन ने भूकंप के कारण 13 इमारतें ढहने की जानकारी दी है. इलाके में कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है. प्रभावी क्षेत्रों में राहत और बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं. हादसे के बाद एहतियात के तौर पर 7,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

तो वहीं चीन के आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रभावित इलाकों के साथ ही चीन के तमाम क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है. और अधिक झटके आने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

चीन भूकंप को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रेस्क्यू टीम कार्य कर रही है और एक 91 साल के बुजुर्ग को जीवित बताया गया है. तो वहीं स्थानीय प्रशासन ने चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है. हालांकि फिलहाल खतरे से बाहर स्थानीय हालात को बताया जा रहा है. भूकंप के झटके लिउझोउ के साथ ही गुआंग्शी क्षेत्र के कई बड़े शहरों में भी लगे, जिनमें नाननिंग और गुइलिन भी शामिल हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि देर रात आए भूकंप से डर कर लोग घरों के बाहर निकल पड़े.

तो वहीं रेलवे अधिकारियों ने भूकंप के बाद रेल लाइनों की सुरक्षा जांच के बारे में जानकारी दी है. क्योंकि भूकंप की वजह से कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि पानी, बिजली, गैस और दूरसंचार जैसी जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं.

ये भी पढ़ें-Earthquake: दिल्‍ली से जम्‍मू तक पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती…भूकंप के झटके से हिल गए लोग-Video