क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन… रूह कंपा देने वाला Video वायरल

Share News

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन आने वाली है और उसका फाटक बंद होने वाला है लेकिन लोग जल्दबाजी के कारण फाटक नहीं बंद करने देते और क्रासिंग पर जाम लग जाता है जिससे क्रासिंग पर ही ट्रक सहित कई गाड़ियां फंस जाती है.

इसी बीच ट्रेन आ जाती है लेकिन ट्रक आधा रेलवे ट्रैक पर ही रह जाता है जाम की वजह से नहीं निकल पाता और फिर ट्रेन ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाती है, जिससे मौके पर चीख पुकार मच जाती है. क्योंकि वीडियो में पहले दिख रहा है कि ट्रक से सट कर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े हैं और एक कार भी खड़ी है. अगर ट्रक इन गाड़ियों पर पलट गया होगा तो ये एक बड़ा हादसा होगा. फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में खौफनाक मंजर जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप गई. इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच लापरवाही को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों का कहना है कि क्रॉसिंग पर गेट नहीं था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ लेकिन कई लोगों का कहना है कि अक्सर क्रॉसिंग पर लोग गेट बंद नहीं होने देते और गाड़ियां निकलती रहती हैं, इस पर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसका पूरा दोष आम जनता का है.

ये घटना कहां हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है और घटना में कितने लोग हताहत हुए, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. सोशल मीडिया एक्स पर यह वीडियो @swatntra_anuj नाम के अकाउंट से शेयर हो रहा है. ये वीडियो हम सभी को सीख देता है कि रेलवे क्रासिंग के दौरान भले ही दो मिनट देर से निकल जाएं लेकिन ट्रेन के पहले निकल जाने दें. क्रॉसिंग पर जाम न लगाएं. इस तरह के हादसों से इसी तरह बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-ITBP का जवान तीन दिन से घूम रहा है मां का कटा हाथ लेकर…Video देख कांप गई रूह