Heat Wave: जानलेवा बन सकती है हीटवेव…WHO की पूर्व वैज्ञानिक ने दी चेतावनी; भारत सरकार को दी ये बड़ी सलाह-Video
Heat Wave: भारत सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में गर्मी की तपिश तेजी से बढ़ रही है. सूर्य की तपिश इतनी तेज हो गई है कि अब सिर्फ मौसम की बात नहीं रह गई बल्कि अब इंसान के लिए सीधे जान के खतरे की घंटी बज रही है. इसी बीच WHO की पूर्व चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने एक वीडियो जारी कर लोगों को चेतावनी दी है और खुद को सेफ रखने की हर सम्भव कोशिश करते रहने के लिए कहा है.
उन्होंने वीडियो में साफ कहा है कि भारत में तापमान अब इंसानी शरीर की सहन क्षमता की सीमा के बेहद करीब पहुंच चुका है. यानी अब ऐसे हालात बन रहे हैं कि अगर जरा भी लापरवाही की तो जान पर भी बन सकती है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि हीटवेव अब सिर्फ गर्मी नहीं रह गई बल्कि एक बड़ी हेल्थ इमरजेंसी बनती जा रही है. इसके लिए अगर तुरंत बड़े स्तर पर कदम नहीं उठाया गया तो ये बेहद गम्भीर स्थिति बन जाएगी.
हीटवेव भारत में बन रहा है बड़ा खतरा
डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने वायरल वीडियो में बताया कि भारत का एक बड़ा हिस्सा वर्तमान में हीटवेव (लू) के खतरे में है. इतना अधिक तापमान बढ़ रहा है कि शरीर के लिए उसे झेलना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है. इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ रहा है और इससे बीमारियां तो बढ़ ही रही हैं साथ ही मौत का खतरा भी बढ़ सकता है.
पूरे सिस्टम को होना होगा तैयार
डॉ. स्वामीनाथन कहती हैं कि इस स्थिति से निपटने के लिए शासन-प्रशासन यानी कई सरकारी विभागों को मिलकर काम करना होगा. केवल अस्पतालों के ही तैयार रहने से कुछ नहीं होगा. उन्होंने भारत में एक “हीट कमीशन” बनाने की सलाह दी है और कहा है कि लोगों को बचाने के लिए जरूरी प्लान तैयार किए जाएं.
सबसे अधिक खतरनाक है नमी वाली गर्मी
डॉ. स्वामीनाथन ने आगे बताया कि नमी वाली गर्मी (ह्यूमिड हीट) हमारे लिए अधिक खतरनाक होती है. इसकी वजह से शरीर पसीने के जरिए खुद को ठंडा नहीं कर पाता और इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. अगर एक बार हीट स्ट्रोक की जद में आए तो हालत बहुत जल्दी गंभीर हो सकती है. ऐसे में अलग-अलग इलाकों के हिसाब से हीटवेव की चेतावनी जारी करनी चाहिए और लोगों को पहले से ही जरूरी सलाह और जानकारी दी जानी चाहिए. ताकि लोग खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें और सुरक्षित रख सकें.
#WATCH | Delhi: On heat wave, former WHO Chief Scientist, Dr Soumya Swaminathan says, “…a large part of India is very vulnerable to the impact of heat…the kind of temperatures we are seeing now are very close to the limit of human tolerability. We need a multi-sectoral response… pic.twitter.com/VxCXM3IncH
— ANI (@ANI) May 25, 2026
ये भी पढ़ें-दुनिया भर में पड़ सकती है भीषण गर्मी…वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी से कांपे लोग