केतन-चेतन और सिया…लव ट्रायंगल में शाही शादी से पहले करोड़पति मंगेतर की हत्या…क्या साजिश में कोई और भी? Video
Ketan Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे निवासी 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या (Pune murder case) की चर्चा चारो ओर है तो वहीं सोशल मीडिया पर केतन (Ketan Agarwal) और सिया (Siya Goyal) के उस वक्त के वीडियो वायरल हो रहे हैं जब केतन सिया का बर्थडे फिल्मी स्टाइल में सेलिब्रेट कर रहा है.
वह इस शादी से कितना खुश था, ये वीडियो उसकी गवाही दे रहे हैं. वह सिया से बहुत प्यार करता था. यही वजह रही कि सिया ने उसे जहां कहां वह वहां जाने के लिए तैयार हो गया और फिर सिया ने उसे पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया. जबकि करोड़ों खर्च कर शाही शादी की तैयारी जोरों पर चल रही थी.
जयपुर में पैलेस बुक किया गया था. केतन को सिया इतनी पसंद थी कि फरवरी में मुलाकात के बाद एक हफ्ते में ही सगाई भी हो गई थी और नवम्बर में शादी होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पहले तो इसे एक हादसे का रूप देने की कोशिश की लेकिन सीसीटीवी फुटेज और बार-बार बयान बदलने वाली सिया पर पुलिस का शक गहरा गया और फिर पूछताछ में सिया टूट गई और सब कुछ बता दिया.
These are Ketan Agarwal and Siya Goel. They were engaged and supposed to get married this year. Look how happy, in love, and comfortable they are with each other.
They must have dreamed of a great future together, but cruel fate had other ideas. On June 18, Siya’s birthday,… pic.twitter.com/4Av4OQvXuc
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) June 23, 2026
अब सवाल ये है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था. क्योंकि जब सिया को केतन से शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती. ये भी कहा जा रहा है कि फरवरी में ही एक कार्यक्रम में केतन और सिया मिले थे. इसके बाद दोनों के घरवालों ने शादी तय कर दी थी. आखिर शादी की इतनी जल्दी क्यों थी? क्यों नहीं परिवार ने सिया से पूछा कि उसे केतन पसंद है या नहीं? तो वहीं सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि आखिर क्यों सिया प्यार में इतनी अंधी हो गई कि करोड़पति केतन के प्यार को ठुकरा कर एक साधारण लड़के के प्यार में केतन की हत्या ही कर दी. हालांकि ये पहला मामला नहीं है. हाल ही में सोनम-राजा का मामला सामने आया था जिसमें हनीमून के लिए दोनों गए थे लेकिन सोनम ने राजा की उसी तरह से हत्या की थी जैसे सिया ने केतन को पहाड़ी से धक्का देकर की. सोनम ने भी प्रेमी के लिए पति की हत्या कर दी थी.
इस तरह के सामने आते मामले कई सवाल खड़े कर रहे हैं. आखिर कहां माता-पिता से परवरिश में गलती हो रही है कि बच्चे इतना घातक कदम उठा रहे हैं. कई जानकारों का कहना है कि हम बच्चों की पढ़ाई-लिखाई मार्डन तरीके से करते हैं लेकिन शादी के मामले में उनसे बात नहीं करते और माता-पिता अपनी मर्जी थोपते हैं. तो वहीं कई लोगों का कहना है हमें बच्चों को संस्कार और धार्मिक शिक्षा भी देनी चाहिए और माता-पिता को एक बार शादी के मामले में लड़का-लड़की से उनकी मर्जी जरूर पूछ लेनी चाहिए.
Pune – Chilling details have emerged in the sensational Lohagad Fort murder case, revealing that the conspiracy to kill 26-year-old Ketan Agarwal was allegedly finalised at a prominent cafe in Pune’s Kondhwa area. According to police investigations, accused Siya Goyal and her… pic.twitter.com/o4vBQVEDhB
— NextMinute News (@nextminutenews7) June 25, 2026
18 जून को की गई हत्या
शुरुआत में केतन अग्रवाल की मौत भी ट्रेकिंग हादसा लग रहा था लेकिन पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी ये हादसा सोची-समझी साजिश का हिस्सा लगने लगा और अब हत्या करने वाली सिया अग्रवाल पुलिस की गिरफ्त में है और जेल जा चुकी है लेकिन उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह महिला पुलिस के साथ है लेकिन उसकी चाल में अकड़ है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मंगेतर की हत्या करने के बाद भी इसकी उकड़ गई नहीं और न ही इसे शर्म है.
ketan Agarwal की माँ को सुनिए
Siya Goyal को हमने बेटी की तरह माना, वो तीन बार मेरे घर पर भी आई लेकिन मुझे नहीं लगा कि ये मेरे बेटे को मार सकती है।
सिया रोज़ाना शराब पीती थी, जिसका पता बाद में चला।
सिया मेरे बेटे को टूर पर ले गई, वहाँ उसके साथ ये घटना कर दी
केतन की माँ ने… pic.twitter.com/vwdpQya2Bh
— Jyotsna Yadav (Jyoti) (@jyotsana51400) June 24, 2026
ससुराल में बेटी जैसी थी सिया
पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास लोहगढ़ किले की ट्रेकिंग पर गए थे और यहीं पर सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसे खाई में धकेल दिया था. जबकि 20 जून को सिया का बर्थडे था जिसके शादी सेलिब्रेशन की तैयारी केतन के घरवाले भी कर रहे थे लेकिन उनको नहीं मालूम था कि उनकी होने वाली बहू ही उनके बेटे की हत्यारिन निकलेगी. शुरु में जांच के दौरान केतन के घरवालों ने सिया पर शक नहीं किया था और पुलिस पूछताछ के दौरान कहा कि वह उनके घर की बेटी जैसी है.तो वहीं ताजा वीडियो केतन की मां का सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सिया रोज शराब पीती थी.
कौन कहता है लड़कियां पैसों के पीछे भागती हैं
शिया अग्रवाल को देखो इसने 𝟲𝟬𝟬 करोड़ के होने वाले पति को अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर मार दिया,क्योकि
वो इससे शादी नहीं करना चाहती थी 🚨🚨Ketan Agarwal Shia Agarwal EMA women murder 52W High #TaggdxEMA #Dharman #IndiaRisingWithAdani pic.twitter.com/61yJN8Gg0E
— ShubhamInFocus (@ShubhamInFocus) June 24, 2026
कौन थे केतन अग्रवाल?
बता दें कि केतन अग्रवाल पुणे की ‘सक्सेस ग्रुप’ नाम की रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) थे. ये कम्पनी केतन के पिता और उनके परिवार की पारिवारिक कंपनी है जिसमें केतन को उनके जज्बे को देखते हुए जगह दी गई थी. केतन ने बैब्सन F.W. ओलिन ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर ऑफ साइंस में डिग्री की थी तो वहीं सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से BBA किया था. केतन के लिंक्डइन बायो से ये जानकारी मिली है. वह पुणे में ही रहते थे.
केतन अपनी कंपनी के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे. वह आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे. इसीलिए वह ऐसे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे थे जो न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दें, बल्कि युवाओं के लिए भी रोजगारपरक हो.
शाही शादी चल रही थी तैयारी
केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी नवंबर में होने वाली थी और फरवरी में सगाई हो चुकी थी. करोड़पति केतन के घरवाले शाही अंदाज में शादी की तैयारी कर रहे थे. जयपुर में एक महल बुक किया गया था और मेहमानों को पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए प्राइवेट प्लेन भी बुक हो चुके थे. बताया जा रहा है कि इस शादी पर 15 से 20 करोड़ों रुपये का बजट खर्च करने के लिए रखा गया था.
दिवंगत Ketan Agarwal के दादा जी ने Siya Goyal के परिवार पर सच छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। पोते के यूं असमय चले जाने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। #KetanAgarwal #SiyaGoyal #KetanAgarwalCase #PuneNews #MaharashtraNews pic.twitter.com/VqUEj1QIOi
— Zee Business (@ZeeBusiness) June 24, 2026
शादी की क्यों थी जल्दी?
केतन की पहली मुलाकात इसी साल फरवरी में हुई और इसी के बाद दोनों परिवारों ने 12 और 13 फरवरी को रिश्ते पर चर्चा की और फिर 19 फरवरी को पुणे के एक होटल में भव्य सगाई भी कर दी. तो वहीं अब जब हत्या की वजह सामने आ चुकी है तो सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर शादी की इतनी जल्दी क्यों थी. क्या कोई और भी इसमें शामिल है? फिलहाल पुलिस की छानबीन जारी है. तो वहीं केतन के पिता ने बुआ पर आरोप लगाया है और कहा है कि परिवार में सभी को पता था कि सिया किसी और से प्यार करती है फिर भी वो केतन से शादी के लिए ही दबाव उस पर बना रहे थे. हम लोगों को ये बात नहीं मालूम था.
सिया थी छात्रा
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, केतन अमेरिका के बोस्टन से मास्टर्स की पढ़ाई कर परिवार के कारोबार को सम्भालने के लिए वापस आ गए थे तो वहीं सिया कॉमर्स की छात्रा थी और हाल ही में उसने अपना बेकरी व्यवसाय शुरू किया था. पुलिस जांच में पता चला है कि अक्टूबर 2025 से सिया चेतन चौधरी के साथ संबंध में थी. चेतन पुणे में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था. सवाल है कि अगर सिया चेतन को पसंद करती थी तो उसने ये बात परिवार को बताई क्यों नहीं?
CCTV फुटेज ने बदल दी पूरी स्टोरी
केतन की मौत के बाद पुलिस छानबीन के लिए 21 जून को लोहागढ़ किले पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जिससे पता चला कि एक हूडी पहने युवक दिखा जो लगातार केतन और सिया के आस-पास ही घूम रहा था. गर्मी में हूडी पहनना पुलिस अधिकारी को अजीब लगा, इससे साफ हो गया कि उसने चेहरा छुपाने के लिए ऐसा किया. फुटेज में दिखा कि सिया हर दो-तीन मिनट में पीछे मुड़कर उसे देख रही थी. फिर एक बार उसने हाथ से इशारा भी किया और उस व्यक्ति ने प्रतिक्रिया दी. इसके बाद पुलिस का शक पक्का हो गया.
चेतन की चालाकी भी नहीं चली
पुलिस के बयान के मुताबिक, चेतन बाबूलाल चौधरी ने खुद को बचाने के लिए चालाकी दिखाने की कोशिश की और मोबाइल को घर पर छोड़ दिया और अपने परिवार के किराना व्यवसाय में काम करने वाले एक कर्मचारी का फोन लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था लेकिन कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और सीसीटीवी फुटेज ने उसकी चालाकी पर पानी फेर दिया.
सिया ने बार-बार बदले बयान
पुलिस पूछताछ के दौरान सिया ने शुरुआत में कहा था कि फोटो खींचते समय केतन का संतुलन बिगड़ा और वह खाई में गिर गया. इसके बाद दूसरे बयान में कहा कि वह थक गई थी और आराम करने बैठी थी व केतन से उसने पानी मांगा तो बोतल देते समय उसका संतुलन बिगड़ गया.
पुलिस ने कहना है कि सिया की ये कहानी संदिग्ध इसलिए भी लगी क्योंकि केतन के मोबाइल फोन में उस दिन किले पर ली गई एक भी तस्वीर नहीं मिली. तो वहीं जिस जगह उसने आराम करने की बात कही वहां बैठने की पर्याप्त जगह भी नहीं थी. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि स्थान का चयन पहले से किया गया था. इसी तरह के तमाम सबूत मिलने के बाद सिया और चेतन से जब पूछताछ की गई तो सिया टूट गई और उसने अपराध कुबूल कर लिया.
हत्या की एक बार पहले भी की कोशिश
बता दें कि सिया ने केतन की हत्या के लिए एक बार पहले भी कोशिश की थी लेकिन वह नाकामयाब हो गई थी. मालूम हो कि केतन और सिया 31 मई को लोहागढ़ किले में गए थे और चार दिन बाद फिर से सिया ने किले पर जाने की जिद की थी लेकिन केतन की मां ने उसे दूसरी बार वहां जाने से मना कर दिया था लेकिन 14 जून को सिया ने फिर से केतन के साथ किले पर जाने के लिए कहा तो वह तैयार हो गया.
जांच में खुलासा हुआ है कि उस दिन भी सिया ने केतन को चट्टान से नीचे धकेलने की कोशिश की थी लेकिन गिरते वक्त केतन ने झाड़ी पकड़ ली थी जिससे उसकी जान बच गई लेकिन जब केतन ने पूछा कि उसने उसे क्यों धकेला तो सिया ने सांप होने का झूठा शोर मचा दिया था और फिर ये दिखाने की कोशिश की कि उसने ही केतन को बचाया.
फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 61(2) (साजिश) के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है. तो वहीं केतन के परिवार में जहां शाही शादी की तैयारी चल रही थी, मातम पसरा हुआ है. सोशल मीडिया पर माता-पिता के बिलखते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो सिर्फ एक ही सवाल कर रहे हैं कि शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती आखिर बेटे की हत्या क्यों कर दी? अब कहां से लाए अपना होनहार बेटा?
चेतन के पिता ने कहा मेरे बेटे का दोष नहीं
पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर नया मोड़ सामने आया है। आरोपी चेतन के पिता ने अपने बेटे की किसी भी भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि उसके बेटे ने केतन को धक्का नहीं दिया और वह इस घटना में शामिल नहीं था। #PuneMurderCase #KetanAgarwal #PuneNews #CrimeNews #ViralVideo pic.twitter.com/dpQBz1Su7W
— Zee Business (@ZeeBusiness) June 25, 2026