AC Blast Incidents: भीषण गर्मी या फिर कुछ और…AC ब्लास्ट की घटनाओं से बचने के लिए करें ये काम-Video

Share News

AC Blast Incidents: देश के तमाम हिस्सों से एसी बलास्ट की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी से सामने आया है जहां 21वें फ्लोर के फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (AC) में धमाके की वजह से आग लग गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन लगातार एसी ब्लास्ट की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच एक्सपर्ट की राय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसकी मदद से हम सभी खुद को सुरक्षित कर सकते हैं. बढ़ते एसी ब्लास्ट के मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट की राय पर ध्यान देने के साथ ही अपने इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर भी राय ले सकते हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण लोग एसी को लगातार चलाते रहते हैं और उसे ब्रेक नहीं देते. दरअसल एसी को भी कमरे को ठंडा रखने के लिए अधिक गर्मी के दौरान अधिक मेहनत करनी पड़ती है. जिससे एसी का आउटडोर यूनिट हद से अधिक गर्म हो सकता है और आग लगने की ये बड़ी वजह हो सकती है.

तो वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि अगर एसी में रेफ्रिजरेंट गैस हद से अधिक कम या ज्यादा भरी गई हो तो सिस्टम पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इसकी वजह से भी कंप्रेसर गर्म होने लगता है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

तो वहीं हमें वायरिंग का भी ध्यान रखना चाहिए. अगर वायरिंग ठीक से नहीं हुई हो तो आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. शॉर्ट सर्किट जैसी घटना हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि सही क्षमता वाले बिजली के तार का ही कनेक्शन करवाएं.

इन बातों का भी रखें ध्यान

आउटडोर यूनिट की सफाई जरूर करें. अगर धूल-मिट्टी जम जाती है तो गर्म हवा बाहर नहीं जा पाएगी. इससे मशीन का तापमान तेजी से बढ़ेगा और ओवरहीटिंग हो सकती है जो कि किसी भी घटना में बदल सकती है.

अगर एसी ऑन करते वक्त MCB ट्रिप होने लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.

एसी चलाते समय अगर किसी तरह से जलने की बदबू आए या फिर अचानक एसी से गर्म हवा निकलने लगे तो सावधान हो जाएं.

प्लग, सॉकेट या यूनिट के पास स्पार्किंग दिखाई दे या फिर एसी से कोई असामान्य आवाज आए

AC को इस तरह रखें सुरक्षित

पूरी रात 16 डिग्री पर चलाने से बचें.
आउटडोर यूनिट को खुली जगह पर ही लगाएं.
साल में दो-तीन बार सर्विसिंग अवश्य कराएं.
10 से 15 दिन में एयर फिल्टर को साफ करें.
एसी को बीच-बीच में बंद करते रहें क्योंकि कई घंटे तक बिना रुके चलाना किसी घटना को दावत दे सकता है.
एसी की जो क्षमता है उसके हिसाब से अच्छी बिजली के तार का कनेक्शन ही कराएं.
हमेशा तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखें.

ये भी पढ़ें-Cyber Crime: क्या आप भी ऑनलाइन पोस्ट करते हैं बच्चों की फोटो…? स्कूल और अभिभावक रखें इन बातों का ध्यान