भगवान श्रीकृष्ण को मौलाना ने कहा पांच वक्त का नमाजी…प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठन ने दर्ज कराई FIR-Video

July 16, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी कहने पर इटावा के मौलाना जर्सिस अंसारी के खिलाफ अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने नारेबाजी की और जल्द गिरफ्तारी की मांग की. महासभा ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और मौलाना की फोटो को पैरों तले कुचलते हुए नारेबाजी की.

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि लगातार सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगला जा रहा है. मौलाना की इस टिप्पणी ने देश के 100 करोड़ से अधिक सनातनियों को ठेस पहुंचाई है. कट्टरपंथी मौलाना लगातार सनातन के आराध्य भगवान का अपमान कर रहे हैं जो कि बेहद निंदनीय है. इस घटना के बाद से ही हिंदू आक्रोशित हैं. इस मौके पर नितिन चतुर्वेदी, सुमित कश्यप, मनू समेत अन्य पदाधिकारियों ने मौलाना के खिलाफ नारेबाजी की व हजरतगंज कोतवाली पहुंचे. तहरीर देने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग की. तो वहीं शाम को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

ये भी पढ़ें-AC Blast Incidents: भीषण गर्मी या फिर कुछ और…AC ब्लास्ट की घटनाओं से बचने के लिए करें ये काम-Video