उड़ते प्लेन के अंदर से भड़की आग….सहमे यात्री; इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग-Video
IndiGo Flight: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा. इसके बाद विमान को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आग काफी तेज है लेकिन केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया. तो दूसरी ओर तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पायलटों ने तुरंत विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया और इसके बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
इसके बाद यहां पर यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है और उनको लगातार अपडेट भी दिए जा रहे हैं.
तो वहीं विमान में घटित इस अप्रत्याशित स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई असुविधा पर इंडिगो ने खेद जताया है. साथ ही इंडिगो ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च बताया है.
विमान में यात्री के पावर बैंक में आग लगने से हैदराबाद (शमशाबाद) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग..
सभी यात्री सुरक्षित…
#IndiGo #Flight6E6115 https://t.co/wHl4rpFAtZ
— Shekhar Upadhyay 🇮🇳 (@ShekharUpLive) October 11, 2026
ये भी पढ़ें-बड़ा विमान हादसा…पायलट सहित सभी यात्रियों की मौत; मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल-Video