AKTU: बीफार्मा के छात्रों की फिजिकल रिपोर्टिंग 14 से

October 13, 2026 by No Comments

Share News

AKTU: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों में बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 14 से 17 अक्टूबर तक संबंधित संस्थान में अभ्यर्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग होगी।

वहीं स्पेशल राउंड की काउंसलिंग के लिए 15 से 21 अक्टूबर तक पुनः पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। पहले पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को पंजीकरण नहीं कराना होगा। स्पेशल च्वॉइस फिलिंग 22 से 25 अक्टूबर तक चलेगी। जबकि सीट अलॉटमेंट 27 अक्टूबर को होगा।

दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में बतौर स्पीकर लीडरशिप डेवलपमेंट एंड माइंडसेट कोच आदित्य अवस्थी ने पेशेवर व्यवहार, प्रभावी संचार, शारीरिक भाषा, फस्र्ट इंप्रेशन, आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और विश्वास पर सत्र लिया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपने व्यवहार, बातचीत के ढंग, पहनावे से प्रभाव डाला जा सकता है। इससे न केवल आत्मविश्वास पनपता है बल्कि सफलता भी मिलती है। उन्होंने विभिन्न खेलों के माध्यम से भी इन बातों को बताया। इस मौके पर एसो. डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के सीईओ डॉ. महीप सिंह, इनोवेशन हब की सीआईओ वंदना शर्मा, सूरज वर्मा, अनुराग चैबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं स्टार्टअप मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-लूट के लिए शातिर अपराधियों ने अख्तियार किया नया तरीका…अगर आपके पास कोई भिखारी आए तो सावधान रहें-Video