Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ट्वीटर पर बने एक अकाउंट पर “भारत की राष्ट्रपति” लिखा होने पर हो रही है कड़ी आलोचना, तो एक अन्य अकाउंट पर लिखा “राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार”,जानें कौन सा सही है अकाउंट
भारत की राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ट्वीटर पर कई अकाउंट शो कर रहे हैं। बस नाम में थोड़ी सी स्पेलिंग अलग है। ट्वीटर पर बने एक अकाउंट जो कि Droupadi murmu (@President_murmu)के नाम से बना है, उसकी जमकर आलोचना की जा रही है, जिसमें उन्होंने खुद के लिए भारत की राष्ट्रपति अभी से घोषित कर दिया है, जबकि राष्ट्रपति का चुनाव जुलाई में है और देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं।

यह अकाउंट नवम्बर 2021 का बना हुई दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस अकाउंट पर जो लिखा हुआ है, उसकी कड़ी आलोचना की जा रही है। हालांकि ये अकाउंट वेरीफाई नहीं है। अर्थात ट्वीटर ने ब्लू टिक अभी तक नहीं दिया है। लेकिन सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि जब Dropadi murmu के नाम से सर्च किया गया तो तमाम अकाउंट सामने आ गए, जिसमें उनकी फोटो लगी हुई है।
हालांकि ऐसा होता है कि किसी भी जानी-मानी हस्ती के प्रशंसक उसके नाम से अकाउंट बना लेते हैं, लेकिन इसी में एक अकाउंट ऐसा भी सामने आया, जिसमें उनको राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बताया है और यह अकाउंट जून 2022 का बना है। अर्थात हाल ही में बनाया गया है। सम्भत: जब राष्ट्रपति पद के लिए उनके नाम की घोषणा हुई। इसी के साथ नाम की स्पेलिंग के साथ थोड़ा-बहुत इधर-उधर करके तमाम अकाउंट बने हुए हैं, जो कि लोगों को कन्फ्यूज करते हैं और एक सवाल उठता है कि सही वाला आकाउंट कौन सा है। फिलहाल उनके उस अकाउंट की जमकर आलोचना हो रही है , जिस पर President Of India लिखा हुआ है। हालांकि उनके पद को देखते हुए ये गलती उनके स्तर से तो नहीं हो सकती है। ये किसी ने शरारत में उनके नाम का इस्तेमाल किया हो, ताकि उनकी आलोचना हो सके।

इसे माना जा सकता है सही
एक अकाउंट बना हुआ है Draupadi Murmu के नाम से,जिसे सही माना जा सकता है, क्योंकि इस पर लिखा है Indian politician. member of the Bharatiya Janata Party. l official nominee of the BJP-led National Party NDA Candidate of the president…यह अकाउंट फरवरी 2022 का है। हालांकि इसको भी ब्लू टिक अभी तक नहीं मिला है, अर्थात ट्वीटर ने वेरीफाई नहीं किया है। दूसरे जब गूगल सर्च किया गया तो इसी स्पेलिंग के नाम से मुर्मू की प्रोफाइल खुलकर सामने आई। तो वहीं हिंदी में मुर्मू खुद के लिए द्रोपदी नहीं बल्कि द्रौपदी लिखती हैं। फिलहाल ट्वीटर पर वायरल हो रहे तमाम अकाउंट में कमाल की बात ये है कि सभी अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट को रीट्वीट किया गया है, जिसमें उन्होंने मुर्मू के नाम की घोषणा राष्ट्रपति पद के लिए होने पर बधाई दी है।