UP लोक सभा उपचुनाव: ओवरकांफिडेंस ने डुबाई अखिलेश की नैय्या, अब पुलिस और बसपा पर लगा रहे चुनाव जितवाने का आरोप, कहा, ये जीत नहीं जनता का अपहरण है, देखें वीडियो

June 26, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश (UP) में आजमगढ़ ​​​​​​और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने पुलिस और बसपा पर चुनाव जितवाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। अपने मुखिया (अखिलेश यादव) के ओवरकांफिडेंस की अनदेखी कर सपा नेता भाजपा और बसपा के बीच गठबंधन और पुलिस को चुनाव जितवाने का आरोप लगा रहे हैं। कुल मिलाकर ओवरकांफिडेंस में डूबे अखिलेश ये समझ ही नहीं पाए कि खेल कहां हो गया। वह बदलते समय की आहट नहीं सुन सके और उनके हाथ से वो सीटें निकल गईं जो कि सपा का गढ़ मानी जाती थीं। फिलहाल जो भी हो, इस उपचुनाव में जीत हासिल करन के बाद भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत ही हासिल करने का इशारा कर दिया है।

UTTAR PRADESH:शराब के लिए पैसे न देने पर पोते ने दादा-दादी की हत्या कर, शवों को छिपाया अलग-अलग कमरों में, फरार

रामपुर में हार से बौखलाए सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने चुनाव को कैप्चर कर लिया था। रामपुर में मुस्लिम इलाके में लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया। जहां छह हजार लोग वोट डाले जाते थे, वहां 6 लोगों ने ही वोट दिया। तो इस पर आजमगढ़ से भाजपा की तरफ से जीत हासिल करने वाले भोजपुरी कलाकार निरहुआ ने कहा कि पूरा देश चाह रहा है कि आजमगढ़ में भाजपा की जीत हो। पूरी आजमगढ़ की जनता ने निरहुआ बनकर वोट दिया है। अब यहां की जनता भी भाजपा के कार्यों को महसूस करने लगी है।

COVID-19:बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, जानें क्या दी जा रही हैं सुविधाएं, चिकित्साधिकारी ने बुखार आने पर खुद से इलाज न करने की दी सलाह

वहीं आजमगढ़ में मतगणना से पहले सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। धर्मेंद्र स्ट्रांग रूम में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। इस पर उन्होंने EVM बदलने का आरोप लगाया। धर्मेंद्र ने पुलिसकर्मियों से कहा कि अंदर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। क्योंकि वहां आप लोग घोटाला कराना चाहते हैं। वहीं, पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मतगणना निष्पक्ष हो रही है। बता दें कि आजमगढ़ और रामपुर सीट पर 23 जून को वोटिंग हुई थी।

सुहागिनों को नहीं रखना चाहिए ज्यादा उपवास, जानें इस सम्बंध में क्या कहतें हैं पुराण, सूर्यास्त के समय रहें सिर ढक कर, पति की दीर्घायु के लिए करें ये सरल उपाय

बता दें कि उपचुनाव में आजमगढ़ में निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को 8,679 वोटों से हराया तो वहीं रामपुर में आजम के करीबी और सपा प्रत्याशी आसिम राजा को भाजपा के घनश्याम लोधी ने 42 हजार वोटों से मात दी है। ये दोनों सीटें सपा का गढ़ मानी जाती रही हैं। अखिलेश और आजम खान के इस्तीफा देने के चलते ये सीटें खाली हुईं थीं। आजमगढ़ से इसके पहले 2009 में भाजपा के रमाकांत यादव चुनाव जीते थे। जबकि रामपुर से 2014 में भाजपा से डॉ. नेपाल सिंह ने जीत हासिल की थी।

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ट्वीटर पर बने एक अकाउंट पर “भारत की राष्ट्रपति” लिखा होने पर हो रही है कड़ी आलोचना, तो एक अन्य अकाउंट पर लिखा “राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार”,जानें कौन सा सही है अकाउंट

जहां जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार को बधाई दी है तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के राज में लोकतंत्र की हत्या की क्रोनोलॉजी : नामांकन के समय चीरहरण, नामांकन निरस्त कराने का षड्यंत्र, प्रत्याशियों का दमन, मतदान से रोकने के लिए दल-बल का दुरुपयोग, काउंटिंग में गड़बड़ी, जन प्रतिनिधियों पर दबाव, चुनी सरकारों को तोड़ना। ये है आजादी के अमृतकाल का कड़वा सच! दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि जनता को डबल इंजन की सरकार पर विश्वास है। दोनों सीट के परिणामों ने 2024 के चुनाव नतीजों का संकेत दे दिया है। ये दोनों चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री और भाजपा के सबका साथ, सबका विकास, सबको साथ लेकर चलने का नतीजा है।

धर्मेंद्र यादव ने भाजपा और बसपा के बीच कहा है गठबंधन
सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मैं अपनी हार के लिए भाजपा और बसपा के गठबंधन को बधाई दूंगा, जो प्रत्यक्ष तौर पर राष्ट्रपति के चुनाव में भी सामने आ गया। आजमगढ़ के चुनाव में यह गठबंधन पहले से ही चल रहा था। उन्होंने कहा कि अगर वे दोनों गठबंधन करके मुझे हराकर खुश हैं, तो वे अपनी खुशी का इजहार जरूर करें। वहीं बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली ने कहा कि 2024 में फिर और मजबूती से आएंगे।

देखें क्या कहा आजम खान ने
रामपुर की सीट हाथ ले निकल जाने के बाद आजम खान ने कहा कि रामपुर में जो चुनाव हुआ है, वह चुनाव था ही कहां? इसे न आप चुनाव कह सकते हैं और न ही चुनावी नतीजे। 900 वोट के पोलिंग स्टेशन में सिर्फ 6 वोट डाले गए। 500 के पोलिंग स्टेशन में सिर्फ 1 वोट डाला गया। जिस तरह से वोट डाले गए, हम अपने प्रत्याशी की जीत मानते हैं।

आजमगढ़ परिणाम
भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को ने कुल 3,12,768 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है तो वहीं सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,04,088 वोट मिले. इस तरह से वह दूसरे नम्बर पर रहे। तो वहीं बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली को 2,66,210 वोट मिले और वह तीसरे नम्बर पर रहे। इस तरह से आजमगढ़ में 49.48% प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पांच विधानसभाएं हैं- मुबारकपुर, आजमगढ़, मेंहनगर, सगड़ी और गोपालपुर। मुबाकरपुर में सबसे ज्यादा 51.70% मतदान हुआ। सगड़ी में 49.46%, गोपालपुर में 49.91% और सबसे कम मेंहनगर में 46.57% मतदान हुआ था। आजमगढ़ में 13 प्रत्याशी मैदान में थे।

रामपुर परिणाम
भाजपा के घनश्याम लोधी 367397 वोट हासिल कर जीत पर का बटन दबाया तो वहीं सपा के आसिम राजा को 325205 वोट मिले और उन्हें हार का मुह देखना पड़ा। इस तरह से यहां 41.71% मतदान हुआ था। रामपुर में सबसे ज्यादा मतदान बिलासपुर विधानसभा में हुआ था। सबसे कम वोटिंग का प्रतिशत शहर विधानसभा सीट पर रहा। स्वार में 42.29%, चमरऊवा 44.24%, बिलासपुर 46.13%, सदर रामपुर 31.45% और मिलक विधानसभा में 44.44% वोटिंग हुई थी। शहर विधानसभा में 3 लाख 88 हजार 994 मतदाता हैं। इनमें से सिर्फ 1 लाख 22 हजार 323 मतदाताओं ने वोट डाले।

UP: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने 2024 का लोकसभा बलिया से लड़ने की घोषणा, जानें किस राजनीतिक दल से लड़ेंगे चुनाव, देखें वीडियो

UGC-NET परीक्षा की तारीखें जारी, देखें पूरी जानकारी

UP:औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पीजीआई से शेयर की अपनी लव स्टोरी, कभी जिसके लिए सहा था विरोध वो पत्नी आज हैं प्रयागराज की मेयर, एक छोटे से कमरे में की थी शादी, मैरिज सर्टिफिकेट हुआ वायरल