Kanpur Violence मामले में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार मुख्तार बाबा की फेमस दुकान बाबा बिरयानी के 6 आउटलेट किए गए सील, रद्द होगा लाइसेंस, हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी को करता था फाइनेंस, इस कार्रवाई से एक महिला है बहुत खुश,देखें वीडियो
कानपुर। तीन जून जुमे की नमाज के बाद कानपुर में हुई हिंसा के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए गिरफ्तार मुख्तार बाबा की दुकान बाबा बिरयानी को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। बाबा बिरयानी कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी का बेहद करीबी और फाइनेंसर माना जाता है।
LUCKNOW:बीच सड़क घूस लेते पुलिस सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, एडीसीपी ने दिए जांच के आदेश
कानपुर में बाबा बिरयानी की रेव मोती गुटैया, स्वरूप नगर समेत छह शाखाओं को सील किया गया है। मुख्तार कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी का बेहद करीबी और फाइनेंसर माना जाता है। मुख्तार पर शिकंजा कसने के लिए बाबा बिरयानी की सभी दुकानों से FDA (Food and Drug Administration) ने सैंपल लिया था। सभी सैंपल जांच रिपोर्ट में फेल होने के बाद सभी 6 दुकानों को सील कर दिया गया। बाबा बिरयानी के खिलाफ यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश के बाद की गई है।
बता दें कि बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को कानपुर हिंसा में संलिप्त होने के आरोप में एसआईटी ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। मुख्तार को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने कानपुर हिंसा की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी जफर हाशमी को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में जिलाधिकारी विशाख जी के मुताबिक बाबा स्वीट्स के नाम से संचालित हो रहीं बाबा बिरयानी की 6 दुकानों को सील किया गया है।
इन सभी दुकानों के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं। इसके अलावा यह जांच कराई जायेगी कि शहर में और कहां-कहां बाबा स्वीट्स हैं। इसके बाद उन दुकानों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मालकिन रानी खुश
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाबा बिरयानी दुकान जहां खुली थी, उस दुकान की मालकिन रानी प्रशासन की कार्रवाई से बेहद खुश है। उसने कहा कि यह लोग दंबगई दिखाते थे। किराया देने में आनाकानी करते रहते थे। मेरी दुकान पर कब्जा कर लिया था। कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इसी के साथ दुकान मालकिन ने ये भी कहा कि यहां लोग गुंडागर्दी करते थे। कई साल से हम झेल रहे थे। किराया भी बहुत रुला कर देते थे। उन्होंने कहा कि उनके पति नहीं है और उसके बेटे को मार डालने की धमकी तक देते थे, जब किराया मांगा जाता था। स्वरूप नगर थाने में इस मामले में शिकायत भी पहले की थी। इसके बाद एक बार इन लोगों ने माफी मांगी थी। रानी ने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छी कार्रवाई की है।