DELHI:ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने लगाया था वीडियो एडिट कर वायरल करने का आरोप, देखें वीडियो

June 27, 2022 by No Comments

Share News

पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ एडिटेड वीडियो वायरल करने वाले और दो धर्मों के बीच दीवार खड़ी कर हिंसा भड़काने वाले ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने इसी वीडियो को ट्विटर पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस ट्वीट से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई थी।

Triple Talaq Case:कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई पर उसकी पत्नी ने दर्ज कराया तीन तलाक और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, लगाए गम्भीर आरोप

बता दें कि नूपुर ने इस मामले में जुबैर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि पैगम्बर मोहम्मद के लेकर उन्होंने कोई विवादित टिप्पणी नहीं की है, बल्कि इस वीडियो को हाईली एडिट कर जुबैर ने वायरल किया है। बता दें कि जुबैर के खिलाफ गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर भी मांग की गई थी। उन पर देश के तमाम हिस्सों में हिंसा भड़कवाने का भी लोगों ने आरोप लगाया है।

मोहम्मद जुबैर द्वारा वायरल किए गए इसी वीडियो को लेकर नूपुर शर्मा ने दर्ज कराया था मामला और इसी वीडियो के कारण ही देश के तमाम हिस्सों में भड़की थी हिंसा

इस पूरे मामले को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153-ए और 295 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उनको गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पटियाला हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी के साथ अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) इकाई की हमारी टीम ने मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ यह भी बताया गया कि स्पेशल सेल ने ट्विटर को जुबैर के छह महीने से एक साल तक के बीच में किए गए ट्वीट को भी सुरक्षित करने के लिए लिखेगा।

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर जुबैर ने एक टीवी डिबेट का वीडियो वायरल किया था, जिसमें नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर अपनी बात रखी थी। इसके बाद से ही पूरे देश में जुमे की नमाज के बाद 3 जून के बाद से ही हिंसा भड़क गई थी। इस पूरे मामले को लेकर नूपुर ने आरोप लगाया था कि उनके टीवी डिबेट को हाइली एडिट कर वायरल किया गया है। इस सम्बंध में नूपुर ने जुबैर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Kanpur Violence मामले में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार मुख्तार बाबा की फेमस दुकान बाबा बिरयानी के 6 आउटलेट किए गए सील, रद्द होगा लाइसेंस, हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी को करता था फाइनेंस, इस कार्रवाई से एक महिला है बहुत खुश,देखें वीडियो

LUCKNOW:बीच सड़क घूस लेते पुलिस सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, एडीसीपी ने दिए जांच के आदेश

UP लोक सभा उपचुनाव: ओवरकांफिडेंस ने डुबाई अखिलेश की नैय्या, अब पुलिस और बसपा पर लगा रहे चुनाव जितवाने का आरोप, कहा, ये जीत नहीं जनता का अपहरण है, देखें वीडियो