DELHI:ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को लाया गया पटियाला हाउस कोर्ट, देखें वीडियो
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार के गिरफ्तार किया था। इसी के बाद उनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मंगलवार की दोपहर में उनको पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया है। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस जुबैर को पटियाला हाउस कोर्ट लेकर पहुंची है। एएनआई के मुताबिक जुबैर को पटियाला हाईकोर्ट लाया गया है।
बता दें कि सोमवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ट्विटर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने सम्बंधी पोस्ट को वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153-ए और 295 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उनको गिरफ्तार किया गया है। जुबैर को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) इकाई की टीम ने गिरफ्तार किया था।