RAJYA SABHA: राज्य सभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, हत्या या हत्या की कोशिश करने के साथ ही एक पर दर्ज है रेप का मामला, देखें नाम, 87 प्रतिशत सांसद हैं करोड़पति, राज्यवार देखें जानकारी, पढे़ं एक रिपोर्ट

June 30, 2022 by No Comments

Share News

राज्य सभा के करीब 31 प्रतिशत सांसदों के दागी होने की खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से कुछ के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। अगर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट की मानें तो यह बात सच है कि भारत के राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी हैं और ये खुद को जनता के सेवक के रुप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

UP:कमर्शियल वाहन मालिकों को मिलेगी आज से राहत, प्रदेश में पहली बार लागू हुई OTS सुविधा, बकाया टैक्स को तीन किस्तों में कर सकेंगे जमा, राजस्व में होगा लाभ

NewsBytes हिन्दी में प्रकाशित एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के 233 सांसदों में से 226 के आपराधिक, आर्थिक और अन्य जानकारियों का विश्लेषण किया गया है, जिससे सामने आया है कि राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है।

राज्यसभा एक नजर में
रिपोर्ट के मुताबिक 226 में से 197 सांसद करोड़पति हैं और सभी सांसदों की औसत संपत्ति 79.54 करोड़ रुपये है। इसी के साथ इस रिपोर्ट में जिन सासंदों की जानकारियों का विश्लेषण किया गया है, उनमें से 71 (31 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले और 37 (16 प्रतिशत) ने गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। दो ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने अपने खिलाफ हत्या और चार ने हत्या की कोशिश के मामले दर्ज होने की जानकारी मुहैया कराई है। तो वहीं एक सांसद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज है। रिपोर्ट में सामने आया है कि चार राज्यसभा सांसदों के खिलाफ महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक सांसद केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस) के खिलाफ रेप (IPC की धारा 376) का मामला दर्ज है।

VIRAL VIDEO:18 साल की लड़की को 60 साल के बुजुर्ग से हुआ इश्क, नाते-रिश्तेदारों का विरोध कर किया निकाह, वायरल वीडियो में देखें दोनों की प्रेम कहानी के किस्से

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहीं और बंटी जमकर मिठाई, बस वीडियो देखें और सब कुछ समझें

जानें किस पार्टी के कितने सांसदों के ऊपर दर्ज हैं गम्भीर मामले
भाजपा के नौ, कांग्रेस के आठ, तृणमूल कांग्रेस के एक, राष्ट्रीय जनता दल के तीन, CPI (M) के दो, आम आदमी पार्टी के एक, YSR कांग्रेस के तीन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक सांसद ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी मुहैया कराई है।

अब राज्य के मुताबिक देखें रिपोर्ट
अगर इस सम्बंध में राज्यवार बात करें तो उत्तर प्रदेश के 31 में से सात, महाराष्ट्र के 19 में से 12, तमिलनाडु के 18 में से छह और पश्चिम बंगाल के 16 में से तीन सांसद दागी हैं।

देखें किस पार्टी के कितने सांसद हैं दागी
भाजपा के 85 राज्यसभा सांसदों में से 20 अर्थात (24 प्रतिशत)।
कांग्रेस के 31 में से 12 (39 प्रतिशत)।
तृणमूल कांग्रेस के 13 में से तीन (23 प्रतिशत)।
राष्ट्रीय जनता दल के छह में से पांच (83 प्रतिशत)।
CPI (M) के पांच में से चार ((80 प्रतिशत)।
आम आदमी पार्टी के 10 में से तीन (30 प्रतिशत)।
YSR कांग्रेस के नौ में से तीन (33 प्रतिशत)।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चार में से दो सांसदों (50 प्रतिशत) सांसद दागी हैं।

गुप्त नवरात्र-30 जून से: निरोगी काया, लम्बी उम्र व यश प्राप्ति के लिए करें ये अचूक उपाय, नौ दिन तक माता को लगाएं विभिन्न सामग्रियों का भोग

कन्हैयालाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपी मोहम्मद गौस का है पाकिस्तान से कनेक्शन, 2014 में गया था कराची, स्लीपर सेल की तरह रह रहा था भारत में

Kanhaiyalal murder case:घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, NIA,SIT,FSL और ATS की टीमें, सीमा पार कनेक्शन को लेकर की जा रही है जांच, दावत-ए-इस्लामी संस्था से जुड़े हैं हत्यारे, देखें क्या कहा राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने