LUCKNOW:लखनऊ में पहली बार रोबैटिक Trash Boat करेगा गोमती नदी की सफाई, पर्यटन स्थलों के साथ ही भारतखण्डे की बिल्डिंग का भी होगा सौन्दर्यीकरण, आगरा की तर्ज पर वैक्यूम सिस्टम से की जाएगी सीवरों की सफाई
लखनऊ। मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब ने बुधवार को लखनऊ स्मार्ट सिटी में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग, सिटी ट्रांसपोर्ट, शिक्षा विभाग, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बिन्दुवार परियोजनाओं पर चर्चा की। शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जैसे कायाकल्प योजना के तहत ग्रामीण स्कूलों का सौन्दर्यीकरण हो रहा है उसी प्रकार अर्बन कायाकल्प योजना बनाकर सिटी स्कूलों को और बेहतर रूप से सौन्दर्यीकरण कराया जाये।
मण्डलायुक्त ने भारतखण्डें के बिल्डिंग को सौन्दर्यीकरण कराने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये और साथ ही स्मार्ट क्लास चलाया जाये और लाइब्रेरी का डिजिटलाइजेशन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बारादरी, छत्तर मंजिल, रूमी दरवाजा, इमामबाड़ा, टूरिस्ट प्लेसों का सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ भव्य रूप से लाइटिंग, फाउन्टेन की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने जनेश्वर मिश्र पार्क में म्यूजिकल वाटर फाउन्डेशन लाइटिंग 3 डी शो लगाने के निर्देश दिये जिससे राजस्व की बढ़ोत्तरी हो सके और साथ ही ट्रैफिक की तरफ से सर्विलांस कैमरा की मांग पर कैमरा लगवाया जायेगा। पीडब्लूडी के द्वारा अतिरिक्त बजट की मांग की गई और आगरा के साफ-सफाई, सीवर के प्रेजेन्टेशन देखने के दौरान देखा गया कि वहां महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेन्ट ट्रेनिंग सेण्टर बहुत अच्छे से बनाया गया है। उन्होंने जल निगम के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगरा के प्रेजेन्टेशन का अध्ययन कर लें वहां पर वैक्यूम सिस्टम से सीवरों की सफाई करायी जा रही है अगर अध्ययन करने के उपरान्त सही लगे तो यहां पर लागू किया जाये।
सेन्टर फार इनोवेशन पॉलिसी एण्ड सोशल चेन्ज की डायरेक्टर करिश्मा सब्रवाल द्वारा बताया कि आईआईटी कानपुर के सहयोग से रोबोटिक पैर्टन तैयार किया गया है जो सोलर व इलेक्ट्रिक मोटर बेस है इससे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा और नदी के नीचे व नदी के सतह पर अन्डर वाटर जोन की मैपिंग करके प्लास्टिक, जल कुम्भी को अपने आप नदी से बाहर करेगा। उन्होंने बताया कि रोबोटिक पैर्टन की चलने की रेंज 30 किलो मीटर है इसके अलावा एक कुन्टल तक भार भी सहने की क्षमता है। इस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि इसका ट्रायल जल्द से जल्द कर लिया जाये। जिससे इसको लागू किया जा सके।
इस अवसर पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव पवन गंगवार, अपर नगर आयुक्त पकंज सिंह और सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।