Punjab: आप नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद से 16 साल छोटी युवती के साथ रचाया दूसरा ब्याह, सालियों ने की छेड़खानी, सांसद राघव चड्ढा ने भी जमकर की ठिठोली, देखें फोटो और वीडियो

Share News

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह कर लिया। गुरुद्वारे में सादगी के साथ उन्होंने तलाक के सात साल के बाद दूसरा विवाह कर लिया। शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं और उनको खूब बधाई दी जा रही है।

पीली पगड़ी और सुनहरे रंग के कुर्ते में सजे मान की शादी में आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही सांसद राघव चड्ढा भी आशीर्वाद देने पहुंचे। इस मौके पर सालियों ने मान का रास्ता रोक कर नेग लिया तो वहीं राघव चड्ढा ने हंसी-ठिठोली भी की। उन्होंने पंजाबी में कहा, ‘साडे वीर दा व्याह, सानू गोडे गोडे चाह’ यानी मेरे बड़े भाई की शादी है और आज मैं बहुत खुश हूं। अब बड़े भाई की शादी के बाद छोटे का नंबर लगना है।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा छोटा भाई आज शादी कर रहा है। यह एक नई शुरुआत है। भगवान उन दोनों को खुश रखें। राघव चड्ढा ने कहा, हमे खुशी है कि हमारा भाई आज जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहा है। उनकी मां का सपना था कि वह फिर से घर बसाए। आज उनका सपना पूरा हो गया।

जानें कौन हैं मान की दूसरी पत्नी
मान की दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं। 30 साल की गुरप्रीत ने शादी से पहले ट्विटर पर खुशी का इजहार किया था। इसके बाद बधाइयों का तांता लगना शुरू हो गया था। बता दें कि गुरप्रीत भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। मान ने पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक ले लिया था। इसके बाद से वह अभी तक सिंगल थे। तलाक के करीब सात साल बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली।