UP:प्रेमिका की हो रही थी कहीं और शादी, तो प्रेमी ने बीच में ही पहुंचकर प्रेमिका की मांग में डाला सिंदूर, लड़की के घरवालों ने जमकर कूटा, वीडियो वायरल, युवती ने ही दिया था ये आइडिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि जयमाल का कार्यक्रम चल रहा है। महिलाएं परम्परागत गीत गा रही हैं। दुल्हन अपने होने वाले पति को तिलक लगा रही है और वरमाला का कार्यक्रम होने वाला है, लेकिन तभी एक युवक तेजी से मंच पर चढ़ता है और युवती को सिंदूर लगा देता है। उपस्थित लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं।
इसके बाद लड़के को दुल्हन के घरवाले जमकर पीट देते हैं। अब इस घटना में युवती की शादी हुई या नहीं, इसकी तो जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन अस्पताल पहुंचे युवक ने जरूर युवती की पूरी पोल-पट्टी खोली है। युवक ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई और उसकी जबरदस्ती शादी की जा रही थी। इस बीच युवती ने ही उससे कहा था कि जयमाल के समय या फिर मंडप में आकर सिंदूर डाल देना। युवक ने कहा कि उसने वही किया जो युवती ने कहा था। युवक ने कहा कि जबरदस्ती उसका विवाह किया जा रहा। फिलहाल युवक ने अपना नाम मुकेश बताया है और वह मुबारकपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि 13-14 महीने से उसका अफेयर चल रहा था। वह कक्षा 9 में पढ़ता था लेकिन दो साल पहले ही उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
COCA COLA:भीषण गर्मी में वायरल हुआ भोजपुरी गाना कोका-कोला, विदेश में भी मचा रहा धूम, देखें वीडियो